ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

सोनिया गांधी की केंद्र को नसीहत-मनरेगा को BJP VS कांग्रेस का मुद्दा न बनाएं, इससे गरीबों की करें मदद

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार से मांग की कि लोगों की मदद के लिए मनरेगा स्कीम का इस्तेमाल किया जाए। एक अंग्रेजी अखबार में लेख के जरिए अपनी बात रखते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि मनरेगा भाजपा बनाम कांग्रेस की बात नहीं है और न ही इसे मुद्दा बनाया जाए। सरकार मनरेगा जैसी योजना को देशवासियों की मदद के लिए इस्तेमाल करे। सोनिया गांधी ने अंग्रेजी अखबार में लिखे लेख ओपिनियन पीस में लिखा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एक क्रांतिकारी और तर्कसंगत व्यवस्था परिवर्तन का शानदार उदाहरण है। सोनिया ने लिखा कि एक सरकार जिसने इस योजना को बदनाम करने की कोशिश की, ये उसी सरकार के काम आई, उसने खुद अनिच्छा से ही इस पर भरोसा करने के लिए इन्हें मजबूर कर दिया।

सोनिया ने लिखा कि मनरेगा तर्कसंगत है क्योंकि यह उन लोगों के हाथों में सीधे पैसा डालता है जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि देश इस समय जब कोरोना संकट से जूझ रहा है तो भुखमरी और बर्बादी को रोकने के लिये ये योजना बेहद अहम है। सोनिया ने लिखा कि यह संकट का समय मदद करने का है न कि राजनीति करने का इसलिए सरकार इस योजना का उपयोग करके लोगों को बड़ी राहत दे सकती है। बता दें कि सोनिया गांधी से पहले राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई कांग्रेसी नेता मांग कर चुके हैं कि जो जरूरतमंद हैं उन्हें इस संकट की घड़ी में सीधे हाथ में पैसा दिया जाए। मनरेगा योजना यूपीए सरकार के दौरान शुरू की गई थी।

Related Articles

Back to top button