ब्रेकिंग
देश भर में चर्चा का विषय बनी पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी: पत्तल उछालने से लेकर हाईटेंशन ट... देश भर में मनाया जा रहा है संविधान दिवस: पीएम मोदी ने विशेष लेख लिखकर संविधान की महत्ता, सामाजिक न्य... 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के 18 साल पूरे: सबसे कम उम्र की चश्मदीद गवाह देविका रोटावन ने याद किया उस खौ... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: इस साल घाटी में लोकल युवाओं की आतंकी स... बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका: समय से पूर्व रिहाई का आदेश रद्द, ए... मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा...
देश

Unlock 1 : देशभर में खुले धार्मिक स्थल व शॉपिंग मॉल मगर इस राज्‍य में अभी करना होगा इंतजार

भुवनेश्वर। देश के विभिन्न राज्यों में करीबन ढाई महीने बाद धार्मिक स्थल,  शॉपिंग मॉल आदि को खोल दिया गया है, मगर ओडिशा में लोगों को अभी 30 जून तक इंतजार करना पड़ेगा। केन्द्र गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइन अनलाक वन के मुताबिक कंटेनमेंट क्षेत्र ना होने पर वहां आम लोगों के लिए धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल, होटल एवं रेस्टोरेंट खोला जा सकता है। हालांकि हर जगह पर शारिरिक दुराव, मास्क पहनने एवं सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है।

 कोरोना संक्रमण रोकने के लिए इन सभी जगहों पर निर्धारित गाइडलाइन का अनुपालन करने को कहा गया है। कोरोना से मुकाबला करने के लिए 25 मार्च से पूरे देश में होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल एवं धार्मिक अनुष्ठान को बंद कर दिया गया था। हालांकि ओडिशा में केन्द्र सरकार ने उपरोक्त जो सहूलियत दी है, उसे सम्पूर्ण रूप से लागू नहीं किया जाएगा। कुछ क्षेत्रों में अभी भी प्रतिबंध जारी रहेगा।

 ओडिशा सरकार के गाइडलाइन के मुताबिक 30 जून तक राज्य के धार्मिक अनुष्ठान बंद रहेंगे। शॉपिंग मॉल को भी 30 जून तक नहीं खोलने के लिए ओडिशा सरकार ने निर्देशनामा जारी किया हुआ है। 30 प्रतिशत कर्मचारियों को लेकर होटलों को खोलने की अनुमति दी गई है। केवल होटल के अन्दर रहने वाले अतिथि के लिए ही रेस्टोरेंट की सेवा मिल पाएगी। उसी तरह से रेस्टोरेंट केवल होम डिलिवरी एवं पार्सल सेवा मुहैया कर पाएंगे।

Related Articles

Back to top button