ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

एशिया कप 2020 के आयोजन पर संकट बरकरार, फिर टली बैठक

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की वजह से इस साल होने वाले क्रिकेट के तमाम आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। भारत में होने वाली टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग पहले ही स्थगित हो चुकी है। एशिया कप और आईसीसी टी20 विश्व कप के होने पर संशय है।

एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने सितंबर में होने वाले एशिया कप के मेजबान का फैसला करने के लिए सोमवार को टेलीक्रांफ्रेस के जरिये बैठक का आयोजन किया। हालांकि इस टूर्नामेंट को पहले से ही तय तिथि में आयोजित करने में कई मुश्किलात हैं।

बैठक में बीसीसीआइ की ओर से सौरव गांगुली और जय शाह ने प्रतिभाग किया। यह टूर्नामेंट सितंबर के अंत में दुबई में आयोजित होना है, जहां कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या अधिक है। वैश्विक स्तर पर कोरोना की वजह से क्रिकेट कार्यक्रम बाधित हुए हैं। भारत अब अक्टूबर-नवंबर के बीच आइपीएल का आयोजन करना चाहता है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एसीसी को संचालित कर रहा है और वह चाहता है कि एशिया कप तय समय पर भी कराया जाए। बीसीसीआइ के एक सदस्य ने कहा कि क्वारंटाइन जरूरतों के लिहाज से दुबई मेजबानी नहीं कर सकता है। एसीसी के एक अधिकारी ने कहा “बैठक का मकसद कोरोना वायरस महामारी के बीच पैदा ही स्थिति के बारे में चर्चा करना था और अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। टूर्नामेंट की तारीख तय करने के लिए एक और बैठक इस माह के अंत में आयोजित की जा सकती है।”

बीसीसीआई और पीसीबी में विवाद

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली चाहते हैं कि टूर्नामेंट का आयोजन दुबई में हो जबकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इसको मानने में आना कानी कर रहा है। एशिया कप 2020 की मेजबानी का जिम्मा पाकिस्तान को मिला है लेकिन यह साफ है कि भारतीय टीम पाकिस्तान में टूर्नामेंट खेलने नहीं जाएगी।

Related Articles

Back to top button