ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

CM अरविंद केजरीवाल का हुआ कोरोना टेस्ट, शाम तक आ सकती है रिपोर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister of Delhi Arvind Kejriwal) का कुछ देर पहले कोरोना वायरस संक्रमण का टेस्ट किया गया। इस जांच रिपोर्ट के शाम तक आने के आसार हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही आगे के इलाज को लेकर डॉक्टर कोई फैसला लेंगे। रविवार शाम से वह किसी से मुलाकात भी नहीं कर रहे हैं और उन्होंने खुद को  घर में आइसोलेट कर लिया है।

दरअसल, इसी रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। केजरीवाल ने हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत की। इसी के साथ उन्होंने सोमवार को होने वाली सारी बैठकें भी रद कर दी थीं।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Rajya Sabha member of Aam Aadmi Party Sanjay Singh) ने भी AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल के बीमार होने की जानकारी देने के साथ ही मंगलवार को कोरोना का टेस्ट कराए जाने की बात कही।

दिल्ली भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता (Adesh Kumar Gupta, new state president of Delhi BJP) ने सोमवार को सीएम अरविंद केजरीवाल को फोन कर उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली थी।  इसी के AAP के बागी  नेताओं में शुमार कुमार विश्वास ने भी सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य के लिए चिंता व्यक्त की और जल्द ठीक होने की कामना की। आम आदमी पार्टी के अधिकतर विधायकों और पार्टी नेताओं ने भी ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।  इनमें राघव चड्ढा, आतिशी, दिलीप पांडेय, सत्येंद्र जैन, राजेंद्र पाल गौतम, गोपाल राय जैसे दिक्कत AAP नेता व मंत्री शामिल हैं।

नहीं पड़ेगा सरकार के कामकाज पर असर

वहीं, कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री के अस्वस्थ होने से सरकार के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा।  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली सरकार के दूसरे मंत्री मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कामकाज को इसी तरह आगे बढ़ाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button