ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
देश

INTUC: राजेंद्र बाबू के बेटे अनूप बने राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष, अब इंटक में चलेगी वंशवाद की राजनीति

धनबाद। कांग्रेस में वंशवाद की राजनीति पर कुछ कहने की जरूरत नहीं है। अब कांग्रेस से जुड़े मजदूर संगठन इंटक में भी वंशवाद की राजनीति चलेगी। इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री विधायक राजेंद्र  प्रसाद सिंह के निधन के बाद रिक्त पदों पर अब उनके बेटे की ताजपोशी हो रही है। सिंह के बेटे जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह को कोयला उद्योग में  कार्यरत संगठन राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन (INMF) का अध्यक्ष बनाया गया है। इस पद पर अनूप के पिता राजेंद्र बाबू 1997 से विराजमान थे। 24 मई, 2020 को सिंह को निधन हुआ। उसके बाद से अध्यक्ष का पद रिक्त था।

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फोन पर की घोषणा

इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन की बैठक बोकारो जैनामोड़ में रविवार को हुई। बैठक में सर्वप्रथम फेडरेशन के अध्यक्ष एवं इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि दी गई एवं शोक प्रस्ताव पारित किया गया।इस दौरान खाली पड़े अध्यक्ष पद के भरने को लेकर वरीय सदस्यों के साथ राय विचार किया गया। बैठक के दौरान सेक्रेटरी जनरल एसक्यू जामा ने महासचिव अनूप सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव ले आए। कई वरीय सदस्यों ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति भी दी। फेडरेशन के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी वीरेंद्र प्रसाद अंबष्ठ व मिथलेश सिंह ने अनूप को स्थाई रूप से अध्यक्ष पद देने की बात मंच से की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीवा रेड्डी ने दो बार फोन पर बैठक में शिरकत करते हुए अध्यक्ष पद पर अपनी सहमति देते हुए घोषणा की। राष्ट्रीय सचिव वह राजेंद्र सिंह के पुत्र जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने यह दायित्व संभाल लिया। मालूम हो कि 1997 से राजेंद्र प्रसाद सिंह फेडरेशन के अध्यक्ष पद काबिज थे। इस पद को कई दिग्गज नेताओं ने संभाला है। 1949 में इस फेडरेशन का गठन हुआ था।

बैठक में उपस्थिति

बैठक में फेडरेशन के महासचिव एस क्यू जामा , ओपी लाल बृजेंद्र सिंह, मन्नान मल्लिक एके झा, संतोष महतो एसएस जामा, सुरेश चंद्र झा, गिरजा शंकर पांडेय, चंडी बनर्जी,  श्यामल सरकार, महेंद्र विश्वकर्मा, अजब लाल शर्मा, केबी सिंह, योगेशपति त्रिपाठी, चंडी बनर्जी,  सुरेश झा, डा. अरूण सिंह, रामप्रीत यादव, मिथलेश सिंह, लगनदेव यादव, पीएन तिवारी, सुरेंद्र यादव सहित बीसीसीएल, सीसीएल, ईसीएल, सीएमपीडीआइएल के प्रतिनिधि मौजूद थे, जो बैठक में नहीं पहुंच पाए उन्होंने फोन पर बातचीत करते हुए अपनी सहमति दी।

सबको लेकर करेंगे काम
फेडरेशन का अध्यक्ष बनने के बाद अनूप सिंह ने कहा कि सबको साथ लेकर काम करेंगे। मुझे सीखना है। कई चुनौतियां हैं, उन चुनौतियों को मिलकर ही लड़ा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button