ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
विदेश

जॉर्ज की नन्‍ही बेटी ने पूछा- मेरे डैडी क्‍यों चले गए ? वीडियो कॉल के दौरान उलझन में पड़े उपराष्‍ट्रपति

ह्यूस्टन। आखिरकार अमेरिकी अश्‍वेत जॉर्ज फ्लॉयड का अंतिम संस्‍कार संपन्‍न हुआ। लेकिन उनकी अंतिम क्रिया के दौरान फ्लॉयड की छह वर्षीय बच्‍ची के एक मासूम सवाल ने उपराष्‍ट्रपति जो बिडेन को उलझन में डाल दिया। मामला उस वक्‍त का है, जब बिडेन वीडियो कॉल के जरिए फ्लॉयड के परिवार को अपनी संवदेना व्‍यक्‍त कर रहे थे। तब बच्‍ची ने उनसे एक मासूम सा सवाल पूछा कि ‘हमारे डैडी क्‍यों चले गए’ ? उपराष्‍ट्रपति ने फ्लॉयड की बेटी को यह समझाते हुए उसके आंसू पोछने की कोशिश की किसी भी बच्‍चे को ऐसा सवाला नहीं पूछना चाहिए जो कि बहुत सारे अश्‍वेत बच्‍चों को अपनी पीढि़यों के लिए पूछना पड़ा है। उन्‍होंने कहा कि तुम्‍हारे पिता के साथ न्‍याय होगा। अमेरिका में नस्‍लीय हिंसा का रास्‍ता साफ होगा। उन्‍होंने कहा ऐसा तब होगा जब 2020 के राष्‍ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार की राष्‍ट्रपति बनेगा।

नम आंखों से जॉर्ज के परिवार और दोस्‍तों ने अंदिम विदाई दी 

नम आंखों के साथ दक्षिणी अमेरिकी शहर ह्यूस्टन में अफ्रीकी अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड का अंतिम संस्कार किया गया। जॉर्ज फ्लॉयड अपने जीवन के अधिकांश समय ह्यूस्टन में ही बिताया था। यह उसका गृह जनपद था। उसके बचपन का अधिकांश समय यहीं बीता। बता दें कि 25 मई को मिनियापोलिस में अमेरिकी पुलिस की हिरासत में उसकी दर्दनाक मौत हुई थी।

मंगलवार को सुबह 11 बजे घर के लोगों ने शव को अंतिम संस्‍कार की प्रक्रिया एवं रश्‍में पूरी की और अंतिम प्रार्थन की। इस दौरान घर में निकट संबंधियों एवं मित्रों के आने का ताता लगा रहा। नम आंखों से जॉर्ज के परिवार और दोस्‍तों ने उनके साथ बिताए जीवन के 46 वर्षों की यादों को बारी-बारी से साझा किया। इस दौरान परिवार का माहौल गमगीन हो गया। अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति जो बिडेन ने वीडियो के माध्‍यम जॉर्ज के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्‍यक्‍त की।

चर्च में जॉर्ज फ्लॉयड का शव अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया

ह्यूस्टन शहर के एक चर्च में जॉर्ज फ्लॉयड का शव अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। इस दौरान श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मास्क और ग्लव्स में पहुंचे पांच हजार से ज्यादा लोगों ने अफ्रीकी-अमेरिकी फ्लॉयड के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी। एक पुलिस अधिकारी द्वारा करीब नौ मिनट तक घुटने से उनकी गर्दन को दबाए जाने का वीडियो सामने आया था। इसके बाद पूरे अमेरिका में कोरोना महामारी के बीच कई दिनों तक बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और हिंसा हुई थी। इस हत्याकांड के विरोध में अब भी कई शहरों में विरोध प्रदर्शन जारी है।

Related Articles

Back to top button