ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
छत्तीसगढ़

Kawardha News: किसानों को काम के लिए रिश्वत न देने की हिदायत, लापरवाही बरतने पर तहसीलदार निलंबित

कवर्धा: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शुक्रवार को अपने गृह जिले कबीरधाम के दौरे पर रहे. एसडीएम दफ्तर के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम ने किसानों से सीधा संवाद किया. डिप्टी सीएम ने किसानों से कहा कि वो अपना काम कराने के लिए किसी भी अधिकारी और कर्मचारी पर रिश्वत देने का दबाव नहीं बनाएं. इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने उन चंद अफसरों और कर्मचारियों को भी सख्त हिदायत देते हुए कहा, आप किसानों से उनके काम के लिए किसी भी तरह की रिश्वत न मांगें. साथ ही किसानों के काम जल्द से जल्द नियमपूर्वक पूरे कराएं. जो भी लोग किसानों से रिश्वत की मांग करते हैं उनपर सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी, इस बात की चेतावनी विजय शर्मा ने दी.

🗣️ “गड़बड़ी पकड़ाही ता मुरकुटा जाबे”: छत्तीसगढ़िया अंदाज में भ्रष्टाचार पर तल्ख तेवर

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का लोहारा में दिया गया बयान अब तेजी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. डिप्टी सीएम विजय शर्मा का जो बयान सुर्खियों में है, वो उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान दिया था. विजय शर्मा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को किसानों से रिश्वत मांगने के मामले में सख्त चेतावनी जारी की है. विजय शर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि किसानों से काम के बदले पैसे मांगने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. इस दौरान विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़िया अंदाज में कहा, “एकात-एक दिन मुरकुटा जाबे”, जिसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है.

🛑 धान खरीदी और लापरवाही के मामले में तहसीलदार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी निलंबित

दरअसल, लोहारा इलाके में धान खरीदी से जुड़े मामलों को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा से किसानों ने पूर्व में शिकायत की थी. शिकायत सामने आने के बाद उप मुख्यमंत्री ने किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और कार्रवाई के निर्देश दिए.

तहसीलदार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायत के बाद चंद्रवंशी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है. राजस्व विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा के दौरान तहसीलदार के खिलाफ गंभीर लापरवाही बरते जाने की बात सामने आई थी, जिसके बाद राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, नवा रायपुर अटल नगर से शुक्रवार को निलंबन आदेश जारी किया गया.

Related Articles

Back to top button