ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
देश

श्रम मंत्रालय में और 25 कर्मचारी कोविड-19 पॉजिटिव मिले, कर्मचारियों को क्‍वारंटिन पर भेजा गया

नई दिल्ली। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में इस सप्ताह कम से कम 25 कर्मचारी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले 11 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए थे। नए मामले सामने आने के साथ ही मंत्रालय में संक्रमित कर्मचारियों की संख्या 36 हो गई है। सूत्रों ने बताया कि कर्मचारियों के परिवार के कुछ सदस्य भी कोरोना वायरस संक्रमण के लिए की गई जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। करीब छह संक्रमित लोग श्रम मंत्री संतोष गंगवार के निजी स्टाफ हैं।

लगातार बढ़ती गई कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या  

पिछले सप्ताह दो कर्मचारी जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद मंत्रालय के कार्यालय श्रम शक्ति भवन को सैनिटाइज कराने के लिए चार-पांच जून को बंद करना पड़ा। इसके बाद से मंत्रालय अपने कर्मचारियों की कोविड-19 संक्रमण जांच करा रहा है। रविवार को मंत्रालय में संक्रमित लोगों की संख्या 11 हो गई थी। श्रम शक्ति भवन को दो दिनों तक सील रखा गया था, लेकिन ऊर्जा मंत्रालय ने पांच जून को अपने कर्मचारियों को बुला लिया। इसके बाद आठ जून को भवन नहीं खोलने का फैसला लिया गया। हालांकि श्रम मंत्रालय के कुछ कर्मचारी आठ जून को कार्यालय आए थे। पहले संक्रमित पाए गए 11 कर्मचारियों में एक संयुक्त सचिव, एक स्टेनो, प्रिंसिपल निजी सचिव, निजी सचिव, छह सहायक और एक ड्राइवर शामिल हैं।

दिल्‍ली में 2137 नए मामले

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राजधानी में रिकॉर्ड 2137 नए मामले सामने आए। जबकि कोरोना से 71 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में कुल 36824 कोरोना के मरीज हो चुके हैं। इनमें से 13398 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। शुक्रवार को भी 667 मरीज ठीक होकर घर लौटे। दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1214 हो गई है।

Related Articles

Back to top button