ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

राहुल पर नकवी का प्रहार, कहा- भारत की संस्कृति को नहीं समझ सकता गांधी परिवार

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भारत और अमेरिका में ‘सहिष्णुता के डीएनए के गायब होने’ संबंधी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा। उन्होंन कहा कि ‘सामंती फोटोफ्रेम में फिक्स’ परिवार को भारत की संस्कृति, संस्कार के संकल्प से सराबोर सहिष्णुता समझ में नहीं आएगी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाधी ने शुक्रवार को पूर्व अमेरिकी राजनयिक निकोलस बर्न्स के साथ डिजिटल संवाद के दौरान दावा किया था कि अमेरिका और भारत सहिष्णुता एवं खुलेपन के डीएनए के लिए जाने जाते थे जो अब गायब हो गया है तथा विभाजन पैदा करने वाले खुद को राष्ट्रवादी कह रहे हैं। नकवी ने इस पर संवाददाताओं से कहा कि ‘‘भारत के सहिष्णुता के डीएनए के बदलने का ज्ञान देने वाले कांग्रेसी अज्ञानियों को समझना होगा कि “सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया:”, सनातन संस्कृति-संस्कार ही भारत का डीएनए था, है और रहेगा। देश अपनी संस्कृति, संस्कार, सहिष्णुता के किसी “पोलिटिकल पाखंड की प्रयोगशाला” में डीएनए टेस्ट का मोहताज नहीं है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि भारत की इसी संस्कृति-संस्कार-संकल्प ने इतने बड़े देश को “अनेकता में एकता” के सूत्र से बांध रखा है। नकवी के मुताबिक पिछले एक दशक से ज्यादा समय से “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प से काम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, “बोगस बैशिंग ब्रिगेड” की असहिष्णुता के सबसे बड़े शिकार रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह “साजिशी सिंडिकेट” देश को बदनाम करने में पागलपन की हद तक पहुंच गया है।

नकवी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतादेश की छवि खराब करने की साजिश में लगे हैं। कभी आतंकवादियों के मारे जाने पर सवाल, कभी सर्जिकल स्ट्राइक पर बवाल, कोरोना से लड़ाई पर असमंजस फैलाना और अब देश को असहिष्णु साबित करने का प्रपंच, कांग्रेस एवं उसके नेताओं द्वारा देश की संस्कृति, संस्कार, सुरक्षा एवं संकल्प के प्रति अज्ञानता की पराकाष्ठा है।” केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘सामंती फोटोफ्रेम में फिक्स परिवार को भारत की संस्कृति, संस्कार के संकल्प से सराबोर सहिष्णुता समझ में नहीं आएगी।

Related Articles

Back to top button