ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...
देश

पठानकोट में एक और कश्‍मीर आतंकी गिरफ्तार, दो दिन पहले हथियार के साथ दो पकड़े गए थे

पठानकोट। पंजाब के पठानकोट में एक और कश्‍मीरी आतंकी को गिरफ्तार किया गय है। वह पठानकोट से होकर जम्‍मू-कश्‍मीर मेें दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। पकड़े गए आतंकी की पहचान जावेद मोहम्मद भट्ट के रूप में हुई है। इससे पहले वीरवार को दो कश्‍मीरी आतंकियों को पठानकोट में हथियारों के साथ पकड़ा गया था। बताया जाता है कि व‍ह लश्‍कर ए तैइबा का आतंकी है।

बताया जाता है कि आज पकड़ा गया आतंकी जावेद वीरवार को गिरफ्तार किए गए आतंकियों का साथी है। वह अपने साथियों के पकड़े जाने के बाद कश्‍मीर घाटी भागने की काेशिश कर रहा था। बता दें कि वीरवार कश्‍मीर के शोपियां के रहने वाले लश्‍कर ए तैइबा के आ‍तंकियों अमीर वानी और वसीम वानी को गिरफ्तार किया गया था। उनसे एके-47 राइफल, ग्रेनेड और कारतूस बरामद किया गया था। वे इसे आतंकी वारदात करने जम्‍मू-कश्‍मीर के अनंतनाग ले जा रहे थे।

29 साल का जावेद मोहम्‍मद भट्ट जम्‍मू-कश्‍मीर के शोपियां के शिरमल का रहनेवाल बताया जाता है। उसे पठानकोट पुलिस ने अमृतसर-जम्मू राजमार्ग पर धोबरा ब्रिज पर ट्रक में पकड़ा गया। आतंकी जावेद पठानकोट के मुख्य मार्ग की बजाय तारागढ़ से बमियाल सेक्टर से जम्‍मू-कश्‍मीर भागने का प्रयास में था। जावेद वीरवार को पहले पकड़े गए दोनों आतंकवादियों के बचपन का साथी है। तीनों लश्‍कर ए तैइबा के आतंकी हैं।

बता दं कि वीरवार को पकड़े गए आतंकियों से पूछताडछ में खुलासा हुआ है कि पा‍किस्‍तान की कुख्‍यात खुुफिया एजेंसी आइएसआइ कश्‍मीर में हथियार भेजने के लिए पंजाब काे जरिया बना रहा है। पाकिस्‍तानी से तस्‍करी के माध्‍यम से पंजाब के नशा तस्‍करों को हथियार भेजे जा रहे हैं और इसके बाद इन्‍हें कश्‍मीर घाटी पहुंचाने की कोशिश की जाती है।

बता दें कि पंजाब में कई बार पाकिस्‍तान से भेजे गए हथियार बरामद हुए हैं। हथियार भेजने के लिए पाकिस्‍तान की ओर से ड्रोन को भी इस्‍तेमाल किया गया था।

Related Articles

Back to top button