ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
देश

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- 40 लाख तक के ठेकों में होगा आरक्षण

लखनऊ। विभागीय ठेकों में भी अब आरक्षण लागू होगा। लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम व राजकीय निर्माण निगम इसकी जल्द शुरूआत करने जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम व राजकीय निर्माण निगम में चालीस लाख रुपये तक के ठेकों में पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के ठेकेदारों को आरक्षण दिए जाने का प्रावधान जल्द लागू किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि अनुसूचित जाति के ठेकेदारों को 21 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के ठेकेदारों को दो फीसद, पिछड़ा वर्ग के ठेकेदारों को 27 प्रतिशत तथा सामान्य वर्ग के गरीब ठेकेदारों को 10 फीसद आरक्षण दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव का ड्राफ्ट बनाने का निर्देश दिया है। चेताया है कि किसी तरह की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। सभी कार्यदायी संस्थाओं व विभागों में ठेकों में आरक्षण की व्यवस्था की हिमायत भी की।

बेरोजगार सिविल इंजीनियरों के लिए भी पहल : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इसके अलावा बीटेक व डिप्लोमाधारी बेरोजगार सिविल इंजीनियरों को भी 10 लाख रुपये तक के ठेकों में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्हें भी काम देने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही बेरोजगार सिविल इंजीनियरों को ठेका हासिल करने के लिए बैंकों से कर्ज दिलाने की व्यवस्था भी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button