ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
देश

कोरोना काल के बीच पीएम मोदी करेंगे मन की बात, जनता से मांगे सुझाव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आकाशवाणी से हर माह प्रस्तुत किया जाने वाला जनसंवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ इस महीने 28 जून को प्रसारित होगा और इसके लिए लोगों से सुझाव आमंत्रित किये गए हैं। मोदी पिछले करीब छह वर्ष से मन की बात करते हैं।

PunjabKesari

 आम तौर पर यह कार्यक्रम माह के अंतिम रविवार को होता है। पिछले माह यह कार्यक्रम 31 मई को प्रसारित किया गया था। प्रधानमंत्री ने इस माह प्रसारित किये जाने वाले कार्यक्रम के लिए सुझाव आमंत्रित करते हुए रविवार को ट्वीट किया कि हालांकि ‘मन की बात’ के प्रसारण में दो सप्ताह का समय है, कृपया अपने सुझाव और जानकारी भेजें। इससे मेरे पास अधिक से अधिक संख्या में टिप्पणियां और फोन आ पायेंगे।

मोदी ने लिखा कि मैं इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हूं कि लोगों के पास कोविड-19 से निपटने और अन्य मुद्दों पर सुझाव लेन के लिए काफी कुछ होगा। प्रधानमंत्री अपने कार्यक्रम में उपयोगी और उत्प्रेरक सुझावों को न केवल शामिल करते हैं बल्कि भेजने वाले का उल्लेख भी करते हैं। कार्यक्रम के लिए लोग अपने सुझाव 1800117800 पर रिकॉडर् करा सकते हैं। इसके अलावा सुझाव को नमो एप और माईगॉव ओपन फोरम पर भी भेजा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button