ब्रेकिंग
रायपुर में पुरानी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, सीवरेज से मिला शव— दो आरोपी गिरफ्तार मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्... मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने स... देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का ... 'डांट से सटक गया था दिमाग', पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिल... मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंध... दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा
देश

दिल्ली में कोरोना से बिगड़े हालात, अमित शाह ने संभाली कमान; सर्वदलीय बैठक आज

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मोर्चा संभाल लिया है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई की तैयारी के मद्देनजर अमित शाह ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के साथ सत्तासीन आम आदमी पार्टी को भी बुलाया गया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी की मानें तो अमित शाह दिल्ली के राजनीतिक दलों के साथ कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से निपटने के उपायों पर चर्चा करेंगे। साथ ही राजनीतिक दलों की राय भी लेंगे।

सर्वदलीय बैठक को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ( Delhi Pradesh Congress Committee president Anil Chaudhary) का कहना है कि वह सर्वदलीय बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होंगे। उन्होंने लोगों से इस बाबत सुझाव मांगें हैं, जो इस बैठक में रखेंगे। अनिल चौधरी ने कहा- ‘मुझे गृह मंत्रालय से बैठक की सूचना मिली है। मैं बैठक में भाग लूंगा और लोगों से मिले सुझाव को गृहमंत्री के समक्ष रखूंगा।’ वहीं, भाजपा की ओर से इस बैठक में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता शिरकत कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी इस बैठक में कम टेस्टिंग समेत अस्पतालों की व्यवस्था का सुझाव दे सकती है।

इससे पहले रविवार को अमित शाह की दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, दिल्ली के तीन नगर निगमों के महापौरों और आयुक्तों के साथ दो-दो मीटिंग की थीं। इसमें कई अहम निर्णय लिए गए थे।

बैठक के बाद कहा गया है कि दिल्‍ली में अगले 2 दिनों में कोविड-19 की जांच की संख्या दोगुनी की जाएगी। 6 दिन बाद टेस्टिंग को तीन गुना किया जाएगा, जिससे पीड़ितों की पहचान कर उनका समय पर इलाज हो सके और अन्य लोगों में फैलने से रोका जा सके।

इसी के साथ दिल्ली को 500 रेलवे आइसोलेशन कोच देने की भी घोषणा हुई, जिसमें 8,000 अतिरिक्त बेड होंगे। खासकर कंटेनमेंट जोन में कॉन्‍टैक्‍ट मैपिंग के तहत घर-घर जाकर हर एक का हेल्‍थ सर्वे किया जाएगा। केंद्र ने अपने पांच सीनियर अधिकारी भी दिल्‍ली सरकार को दिए हैं ताकि प्‍लानिंग और मैनेजमेंट बेहतर हो सके।

बता दें कि दिल्ली में रविवार को अब तक के सर्वाधिक 2,224 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल मरीजों का आंकड़ा 41,182 हो गया है। जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1300 के पार चली गई है।

Related Articles

Back to top button