ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
खेल

Samsung Galaxy Tab S7 का रेंडर हुआ लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली। दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने पिछले दिनों ही भारत में अपने Galaxy Tab S6 Lite को लॉन्च किया है। अब कंपनी जल्द ही अपने अगले Galaxy Tab S7 को लॉन्च करने की तैयारी में है। Galaxy Tab S सीरीज के अगले टेबलेट का रेंडर हाल ही में स्पॉट किया गया है। इस नए Galaxy Tab S7 में भी पिछले सीरीज के Galaxy Tab S6 की तरह ही S-Pen फीचर दिया जा सकता है। इसे Samsung के अगस्त में आयोजित होने वाले Unpack इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। लीक हुए रेंडर में इसके बैक पैनल में ड्यूल रियर कैमरा, LED फ्लैश के साथ देखा जा सकता है। वहीं, इसके चारो कॉर्नर पर पतले बेजल देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें मेटल यूनिबॉडी डिजाइन को देखा जा सकता है।

@OnLeaks द्वारा शेयर किए गए रेंडर के मुताबिक, इस अगले Galaxy Tab के बैक में S-Pen के लिए स्पेस देखा जा सकता है। जिससे यह साफ होता है कि इसमें भी S-Pen फीचर दिया जा सकता है। Galaxy Tab S7 सीरीज में दो टेबलेट्स Galaxy Tab S7 और S7+ लॉन्च किए जा सकता हैं। आमतौर पर किसी भी टैबलेट में स्मार्टफोन्स के मुकाबले कम पिक्सल्स वाले कैमरे दिए जाते हैं। Samsung Galaxy Tab S6 में कंपनी ने ड्यूल कैमरा सेट-अप देकर एक नया ट्रेंड सेट किया था। अब कंपनी अपने अगले टेबलेट के साथ इस ट्रेंड को आगे बढ़ाने जा रही है।

Steve H.McFly

✔@OnLeaks

Here comes your very first look at the !

360° video + gorgeous 5K renders + dimensions, on behalf of my Friends over @Pigtou_

-> https://pigtoucoques.fr/blogs/tech/samsung-galaxy-tab-s7 …

Twitter पर छबि देखें
57 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

अगस्त में आयोजित होने वाले Samsung Galaxy Unpack इवेंट में Galaxy Tab S7 सीरीज के अलावा Galaxy Note 2  लाइन-अप और Galaxy Fold 2 को भी लॉन्च किए जा सकते हैं। Galaxy Tab S7 को कुछ समय पहले ही Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन मिला था, जिसके मुताबिक, इसमें ब्लूटूथ 5.0 फीचर दिया जा सकता है। Galaxy Tab S7 के संभावित फीचर की बात करें तो इसमें मेटल यूनिबॉडी डिजाइन दिया जा सकता है। इसके नीचे के पैनल में USB Type C पोर्ट देखने को मिल सकता है। इसके अलावा रेंडर में स्पीकर ग्रिल्स को भी देखा जा सकता है। लीक हुए रेंडर्स में नए Galaxy Tab S7 का लुक और डिजाइन काफी हद तक Galaxy Tab S6 सीरीज की तरह देखने को मिला है।

Galaxy Tab S7 में 7,760mAh की बैटरी दी जा सकती है। साथ ही, ये लेटेस्ट फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC के साथ आ सकता है। इसमें 5G कनेक्टिविटी फीचर दिया जा सकता है। इसके स्क्रीन साइज की बात करें तो इसे 12.7 इंच और 11 इंच की साइज में पेश किया जा सकता है। इसमें AMOLED डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है। साउंड क्वालिटी की बात करें तो इसमें Dolby Atmos ऑडियो और AKG स्पीकर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। यही नहीं, सिक्युरिटी के लिए इसमें ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button