ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
खेल

पैसे की तंगी से जूझ रहे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उठाया कड़ा कदम, दिग्गज की होगी छुट्टी-Report

सिडनी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पिछले कुछ महीनों के काफी चर्चा में है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली सीरीज की मेजबानी और आईसीसी टी20 विश्व कप कराने की वजह से बोर्ड की बातें लगातर की जा रही है। घातक कोरोना वायरस महामारी के कारण आर्थिक संकट झेल रहा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) अपने मुख्य कार्यकारी केविन रॉब‌र्ट्स की छुट्टी करने जा रहा है।

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, रॉब‌र्ट्स की रवानगी की घोषणा इस सप्ताह के आखिर में की जाएगी। उनका करार 2021 के अंत तक था, लेकिन उन्हें पहले ही रवाना कर दिया जाएगा। उन्होंने 20 महीने पहले जेम्स सदरलैंड की जगह ली थी। सीईओ रॉब‌र्ट्स ऐसे समय पर टीम से जुड़े थे जब गेंद से छेड़खानी विवाद का साया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर था।

कोरोना वायरस महामारी के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया जबरदस्त आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसने 200 से अधिक स्टाफ को जून के आखिर तक 20 प्रतिशत वेतन पर रखा है। भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया का दौरा नहीं करती है तो उस नुकसान की भरपाई के लिए उसने पांच करोड़ डॉलर का ऋण ले रखा है। ऑस्ट्रेलिया को अक्टूबर-नवंबर में टी-20 विश्व कप की मेजबानी भी करनी है, लेकिन आइसीसी ने अभी उस पर आखिरी फैसला नहीं लिया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सामने बड़ी चुनौतियां

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के उपर सबकी नजरें जम जाएंगी। वजह है बोर्ड द्वारा भविष्य में किए जाने वाले अहम टूर्नामेंट और सीरीज की मेजबानी। अक्टूबर-नवंबर में आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन करना है। इसके बाद भारतीय टीम की टेस्ट वनडे सीरीज के लिए मेजबानी करनी है। विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया सरकार और आईसीसी दोनों को राजी करना होगा। वहीं बीसीसीआई को भी दौरे के लिए आश्वस्त करना होगा। वैसे आईसीसी और बीसीसीआई दोनों ही चाहती है कि ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट दोबारा शुरू हो तो शायद उनको मेहनत कम करनी पड़े।

Related Articles

Back to top button