ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
विदेश

ब्रिटेन में नस्ली भेदभाव से मुकाबले के लिए बनेगा आयोग, पीएम बोरिस जॉनसन ने किया एलान

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने देश में नस्ली भेदभाव और असमानता से निपटने के लिए नए आयोग के गठन की सोमवार को घोषणा की। दुनिया भर में नस्ली भेदभाव के खिलाफ हो रहे ब्लैक लाइव्स मैटर प्रदर्शनों की प्रतिक्रिया स्वरूप यह घोषणा की गई। जॉनसन ने कहा कि अमेरिका के मिनीपोलिस में पुलिस हिरासत में 46 वर्षीय अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद ब्रिटेन में पिछले कुछ हफ्तों में प्रदर्शनों में शामिल हुए हजारों लोगों को नजरअंदाज करना संभव नहीं है।

प्रधानमंत्री ने द डेली टेलीग्राफ में लिखा, ‘इस देश की फिक्र करने वाला कोई भी व्यक्ति उन हजारों लोगों को नजरअंदाज नहीं कर सकता जो ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह कहने का कोई फायदा नहीं है कि नस्ली भेदभाव से निपटने में हमने बहुत प्रगति की है। हमें बहुत कुछ करने की जरूरत है और हम करेंगे। अब समय है कि आयोग असमानता के सभी पहलुओं-रोजगार में, स्वास्थ्य में, अकादमिक क्षेत्र में और जीवन के सभी क्षेत्रों को देखे।

पालियामेंट स्क्वायर में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल समेत अन्य की प्रतिमाओं एवं स्मारकों को प्रदर्शनकारियों द्वारा निशाना बनाए जाने के खिलाफ अपने पूर्व के बयानों को दोहराते हुए जॉनसन ने कहा कि हमारा ध्यान समस्या के मूल से निपटने पर होना चाहिए ना कि प्रतीकों पर। उन्होंने कहा, ‘हमें वर्तमान से निपटने की जरूरत है, इतिहास को दोबारा लिखने का प्रयास नहीं-और इसका मतलब हुआ कि हमें कभी न खत्म होने वाली इस चर्चा में नहीं फंसना चाहिए कि जनता की नजर में कौन सी प्रसिद्ध ऐतिहासिक हस्ती काफी ईमानदार या राजनीतिक रूप से सही थी।

Related Articles

Back to top button