ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

कोरोना का कहर: देश में Covid-19 से मरने वालों की संख्या 10 हजार के करीब, 3.43 लाख संक्रमित

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड 19) के संक्रमण से 380 लोगों की मौत के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,000 के करीब हो गई है। इसी अवधि में संक्रमण के 10,667 नए मामले सामने आए जबकि 10,215 मरीज रोगमुक्त हुए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,43,091 हो गई। इस बीमारी से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 9900 हो गई।

देश में इस समय कोरोना के 1,53,178 सक्रिय मामले हैं, जबकि इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या 1,80,013 है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2786 मामले दर्ज किए गए हैं और 178 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,10,744 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4128 हो गई है। इस दौरान राज्य में 5071 लोग रोगमुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 56,049 हो गई है।

Related Articles

Back to top button