ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

छपरा के जवान की मिली शहादत की गलत जानकारी, घर पर मचा कोहराम और फिर…

पटनाः लद्दाख के गलवान घाटी में चीन के साथ हुई झड़प में बिहार के 5 जवानों की शहादत की खबर आई थी लेकिन शहादत के चंद घंटों बाद ही छपरा के रहने वाले एक जवान के सुरक्षित होने की सूचना आ गई। एक ही नाम के 2 जवान होने के कारण इस जवान के शहीद होने की गलत जानकारी मिली थी।

दरअसल, एक ही नाम के कारण गलतफहमी हो गई, जिसके बाद जवान के शहादत की सूचना घर तक पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सुनील राय ने बुधवार को अपने परिजनों से बात की। साथ ही बताया कि वह पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके बाद गम का माहौल खुशी में बदल गया।

बता दें कि एक ही नाम के 2 जवान होने के कारण अधिकारियों को गलतफहमी हो गई। कोई दूसरे सुनील राय शहीद हुए हैं। यही गलत जानकारी छपरा के जवान के घर पर दी गई। परसा थाना क्षेत्र के दीघरा निवासी सुखदेव राय का बेटे सुनील राय बिहार रेजिमेंट के 16 बटालियन के जवान हैं।

Related Articles

Back to top button