ब्रेकिंग
Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा... Bhopal Crime News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, SAF के दो कांस्टेबल गिरफ्तार; बर्थडे पार...
मनोरंजन

अचानक तबीयत बिगड़ने से अली फजल की मां का निधन, बोले- यहीं तक का था साथ

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। अभी लोग एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के जाने के गम से उबर भी नहीं पाए थे कि बॉलीवुड एक्टर अली फजल की मां के निधन की खबर सामने आ गई है। अली फजल की मां का बुधवार सुबह निधन हो गया है। एक्टर की मां की तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। वहीं​ उन्होंने 17 जून, 2020 की सुबह को लखनऊ में आखरी सांस ली।

Ali Fazal M / میر علی فضل / अली

@alifazal9

I’ll live the rest of yours for you. Miss you Amma. Yahi tak thhaa humaara, pata nahi kyun. You were the source of my creativity. My everything. Aagey alfaaz nahi rahe. Love, Ali.

Twitter पर छबि देखें
2,346 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

मां के निधन के बाद अली फजल ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘मैं आपके लिए जिऊंगा। आपकी याद आएगी अम्मा। यहीं तक था हमारा साथ, पता नहीं क्यूं। आप मेरी क्रिएटिविटी का कारण थीं। मेरा सबकुछ थीं। आगे शब्द नहीं हैं।’

Ali Fazal M / میر علی فضل / अली

@alifazal9

Ek last fight maar de meri jaan. . One fking punch… To hell with Him

91 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

अली फजल ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘एक लास्ट फाइट मार दे मेरी जान। सिर्फ एक पंच।’

अली फजल की मां के निधन के बाद उनके प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए इस खबर की जानकारी फैंस और मीडिया से शेयर की थी। उस बयान में बताया गया, ‘हमे बताते हुए दुख है कि अली फजल की मां का जून 17 को सुबह निधन हो गया। उनका निधन अचानक हुआ है और सभी उनकी आत्मा की शांति की कामना करते हैं। अली अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया है। इतने बड़े नुकसान के बाद शांति की आवश्यकता है। अली ने अपने फैन्स और मीडिया से थोड़ी प्राइवेसी की मांग की है।’ इस खरब के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस लगातार दुख जाहिर कर रहे हैंं।

अली फजल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह जल्द एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा से शादी करने जा रहे थे। लेकिन इन दिनों चल रहे कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से उन्हें अपनी शादी के प्लान को पोस्टपोन करना पड़ा। अभी शादी की तारीख नहीं बताई गई है।

Related Articles

Back to top button