ब्रेकिंग
पुरुषों में तेजी से फैलने वाली गंभीर बीमारी है प्रोस्टेट कैंसर, शुरुआती चरण में इसके लक्षण आसानी से ... भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो...
देश

पंजाब के शहीद सैनिकों के परिजनों को सरकारी नौकरी और मुआवजे का ऐलान

चंडीगढ़: गलवान घाटी में टकराव में शहीद 4 पंजाबी सैनिकों के परिवारों के साथ अफसोस जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने शहीदों के वारिस को सरकारी नौकरी के साथ एक्सग्रेशिया मुआवजा का ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा की खातिर दिए बलिदान को भुलाया नहीं जाएगा। कै. अमरेंद्र ने कहा कि परिवारों को हुए नुक्सान का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता और न ही भौतिक चीजों के साथ भरपाई की जा सकती है परंतु मुआवजा और नौकरियां कुछ दुख- तकलीफें घटाने में सहायक होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतिम संस्कार पैतृक गांवों में किया जाएगा और कैबिनेट मंत्री राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने संबंधित जिलों के प्रशासन को भी शहीद सैनिकों के शवों को पूर्ण सत्कार के साथ प्राप्त करने के लिए सभी प्रबंध करने के आदेश दिए।

सूबेदार मनदीप व सतनाम के परिजनों को 12-12 लाख तथा सिपाही गुरतेज व गुरविंदर को 10-10 लाख का मुआवजा 
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि नायब सूबेदार मनदीप सिंह और नायब सूबेदार सतनाम सिंह के विवाहित होने के कारण नीति मुताबिक 12-12 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। मनदीप सिंह पटियाला जिले के गांव सील के निवासी थे जबकि सतनाम सिंह गुरदासपुर जिले के गांव भोजराज से संबंधित थे। 2 अविवाहित शहीदों में मानसा जिले की तहसील बुढलाडा के गांव बीरे वाला डोगरा के सिपाही गुरतेज सिंह और संगरूर जिले के गांव तोलेवाल के सिपाही गुरविंदर सिंह के परिवारों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा (एक्सग्रेशिया के तौर पर 5 लाख रुपए और जमीन के एवज में 5 लाख रुपए) दिए जाएंगे। सिपाही गुरविंदर सिंह & पंजाब रैजीमैंट से संबंधित थे।

Related Articles

Back to top button