ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
देश

रायगढ़ में एक और हाथी का मिला शव, 10 दिन में छह हाथियों की मौत

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वन विभाग ने हाथी का शव बरामद किया है। राज्य में पिछले 10 दिन में छह हाथियों की मौत हो चुकी है। रायगढ़ जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक हाथी का शव बरामद हुआ है। पिछले तीन दिन में इस क्षेत्र में हाथी का शव मिलने की दूसरी घटना है।

घटना संबंधी धरमजयगढ़ क्षेत्र की वन मंडलाधिकारी प्रियंका पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि रायगढ़ से करीब 50 किलोमीटर दूर बेहरामार गांव में एक नर दंतैल हाथी का शव बरामद हुआ है। हाथी का शव एक किसान के घर के पीछे मिला है। पांडेय ने बताया कि आज सुबह ग्रामीण से सूचना मिलने पर वन अमला घटनास्थल पर पहुंचा तथा हाथी का शव बरामद किया गया। हालांकि हाथी की मौत के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम के बाद हाथी की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। मृत हाथी के दांत सुरक्षित है। इससे पहले रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के गिरीशा गांव में मंगलवार को भी एक हाथी का शव बरामद किया गया था। आशंका जताई गई थी कि हाथी की मृत्यु करंट लगने के कारण हुई थी। इस मामले में बिजली विभाग के तीन कर्मियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले 10 दिन में अब तक छह हाथियों की मौत हो चुकी है। इससे पहले राज्य के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में नौ और 10 जून को वन विभाग ने दो हाथियों का तथा 11 जून को बलरामपुर जिले में एक हाथी का शव बरामद किया था। लगातार तीन हाथियों की मौत के बाद राज्य शासन ने बलरामपुर जिले में वन विभाग के तीन कर्मचारियों और एक वन रक्षक को निलंबित कर दिया था। वहीं बलरामपुर के वनमंडल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बीते मंगलवार को धमतरी जिले के मोंगरी गांव के दलदल में हाथी के एक बच्चे का शव बरामद किया गया था।

Related Articles

Back to top button