ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

PM मोदी को चीन के अंदर घुसकर उसे सबक सिखना चाहिए: रामदेव

नई दिल्ली; पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैनिकों की शहादत से पूरा देश गुस्से में है। वहीं योगगुरू बाबा रामदेव ने चीन को भारत का दुश्मन, जाहिल और साम्राज्यवादी देश बताते हुए मांग की कि भारत सरकार चीन के साथ हुए सभी समझौतों को रद कर दें और अपने सैनिकों की शहादत का पुरजोर बदला ले। यह सारी बातें बाबा रामदेव ने गंगा किनारे वीआईपी घाट पर योग प्रोटोकॉल रिहर्सल करने के दौरान कही।

रामदेव ने कहा कि मोदी को चीन के अंदर घुसकर उसे सबक सिखना चाहिए और चीन का बहिष्कार कर उसको आर्थिक मोर्चे पर भी घेरना चाहिए।  चीन नेपाल को उकसा कर भारत और नेपाल के बीच तनाव पैदा करना चाहता है लेकिन इसमें चीन कामयाब नहीं होगा। नेपाल और भारत का धर्म संस्कृती का रिश्ता है, राम और सीता के जमाने से दोनों एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं।

बाबा रामदेव ने एक बार फिर जल्द ही कोरोना का इलाज करने का दावा किया और कहा कि पतंजलि ने पहले कोरोना पर क्लिनिकल कंट्रोल स्टडी की और क्लिनिकल कंट्रोल ट्रायल भी पूरा हो चूका है।  बहुत जल्द ही वो कोरोनिल और श्वसारी से देश और पूरी दुनिया को कोरोना से बचा सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना की दवा किट बनाने का काम जारी है और 21 जून के बाद वो इसकी लॉन्च करने की तारीख भी बता देंगे।

Related Articles

Back to top button