ब्रेकिंग
Team India ODI Squad: न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी जा सकती हैं दो अलग-अलग वनडे टीमें, युवा खिलाड़ियों... Nana Patekar Funeral Update: पुणे के फार्महाउस में राजकीय सम्मान के साथ होगा दिग्गज अभिनेता नाना पाट... Nana Patekar Last Rites Update: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्का... Nana Patekar Death News: नहीं रहे मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर, गोवा में ली अंतिम सांस; पीएम मोदी और फि... Yemen Houthi Attack on Saudi Airports: हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स को बन... UPI MDR Charges Update: यूपीआई पेमेंट्स पर एमडीआर लगाने का फैसला जनवरी 2027 तक टलने की संभावना Instagram में आया नया ‘MUSE’ फीचर: क्या है Meta का यह पर्सनल AI एजेंट और कैसे करेगा काम? Real Estate Regulation Raipur: सेजबहार के आवंटी को मिलेगा ब्याज समेत पूरा पैसा, रेरा ने प्रमोटर पर क... Pradosh Vrat 2026 Significance: भगवान शिव को समर्पित गुरु प्रदोष व्रत पर करें इस कथा का पाठ, मिलेगा ... चंडीगढ़ में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना का अंदाज: पंजाबी संस्कृति और खेतों की सैर का उठाया लुत्फ
देश

केंद्र को गलवान घाटी पर चीन के दावे का जवाब देना चाहिए: शिवसेना

मुंबई: शिवसेना की उप नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार को कहा कि केंद्र को चीन के इस दावे का जवाब देना चाहिए कि लद्दाख में गलवान घाटी इलाके पर उसकी संप्रभुत्ता है। भारत ने गलवान घाटी पर संप्रभुत्ता के चीनी सेना के दावे के खारिज कर दिया और बीजिंग से अपनी गतिविधियों को वास्तविक नियंत्रण रेखा के अपनी ओर तक सीमित रखने के लिए कहा। इसके बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को दावा किया कि गलवान घाटी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की तरफ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के साथ छह सप्ताह से सीमा पर बने गतिरोध की स्थिति पर शुक्रवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया और ना ही भारतीय चौकियों पर कब्जा किया गया है।

चतुर्वेदी ने ट्विटर पर कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल देश को आश्वस्त किया कि चीन ने भारत की किसी चौकी/क्षेत्र पर कब्जा नहीं किया लेकिन यहां चीन गलवान घाटी पर अपना दावा जता रहा है।” हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित चतुर्वेदी ने कहा, यह अस्वीकार्य है और सरकार को इस पर जवाब देने की जरूरत है। क्या हमने गलवान घाटी को सौंप दिया या वहां से पीएलए को खदेड़ दिया? देश जानना चाहता है।  गौरतलब है कि सोमवार रात को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में एक कर्नल समेत भारत के 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए। पांच दशकों में यह भारत और चीन के बीच सबसे बड़ा सैन्य टकराव था।

Related Articles

Back to top button