ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

NIA ने 12 लोगों के खिलाफ दायर की चार्जशीट, ISIS आतंकियों के लिए बड़ा संख्या में खरीदे थे सीम कार्ड

चेन्नई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भारत में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार 12 लोगों के खिलाफ मंगलवार को चार्जशीट दायर की। इस सभी पर आईएसआईएस के आतंकवादियों और उनकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए गए सिम कार्डों को धोखाधड़ी से खरीदने का आरोप है।

आतंकियों की मदद करने वाले 12 आरोपी पचैयप्पन (37), ए राजेश (34), अनबरसन टी (27), अब्दुल रहमान (44), लियाकत अली (29), मोहम्मद हनीफ खान (29), इमरान खान (32), मोहम्मद जैद (24), एजाज पाशा (46), हुसैन शरीफ (33), खाजा मोहीदीन (52) और महबूब पाशा (48) पर भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

एनआईए की रिलीज में कहा गया है, ‘मामले की जांच से पता चला कि फरवरी 2019 में एक हिंदू नेता की हत्या के मामले में मुख्य साजिशकर्ता और आईएसआईएस आतंकवादी खाजा मोहिदीन जमानत पर रिहा होने के बाद, उसने लियाकत अली के साथ मिलकर भारत में आईएसआईएस की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के इरादे से साजिश रची। उन्होंने सितंबर और दिसंबर 2019 के बीच आरोपी पचायप्पन और आरोपी राजेश के अलावा चेन्नई में आरोपी अनबरसन और आरोपी अब्दुल रहमान से बड़ी संख्या में धोखाधड़ी से एक्टिवट किए गए सिम कार्ड खरीदे।

एजेंसी ने कहा कि मोहिदीन ने अपने सहयोगियों हनीफ, इमरान, जैद, एजाज, शरीफ और महबूब को आईएसआईएस की हिंसक चरमपंथी विचारधारा से कट्टरपंथी बना दिया और उनके साथ मिलकर भारत में आतंकी समूह की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की साजिश रची।

Related Articles

Back to top button