ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
देश

वंदे भारत मिशन का तीसरा चरण, विदेश में फंसे 1.25 लाख भारतीय लौटे स्वदेश

नई दिल्ली। वंदे भारत मिशन (Vande Bharat Mission) के तहत विदेश में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने का काम जारी है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि मिशन के तहत विभिन्न देशों से करीब 1,25,000 भारतीय स्वदेश लौटे हैं। उन्होंने बताया कि 23 जून को 6,037 भारतीय नागरिकों को विदेशों से वापस लाया गया है।

पुरी ने एक ट्वीट में कहा, ‘वंदे भारत दुनिया भर में फंसे और परेशान भारतीयों के लिए आशा और खुशी का मिशन बना हुआ है। अब तक लगभग 1.25 लाख भारतीय इन उड़ानों के जरिए वापस आ चुके हैं और लगभग 43 हजार लोग भारत से बाहर भेजे गए हैं। आज (मंगलवार को) 6,037 लोग विभिन्न देशों से वापस लौटे।’

बता दें कि विदेश मंत्रालय ने पिछले महीने कहा था कि वंदे भारत मिशन की शुरुआत के बाद से विदेश में फंसे 2,50,087 भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया है।

वहीं, गो एयर ने वंदे भारत मिशन के तीसरे चरण के तहत 20 जून 2020 तक 28 अंतर्राष्ट्रीय निजी चार्टर उड़ानें संचालित की हैं, जिसमें कुवैत से अहमदाबाद, दम्मम से लखनऊ और अबू धाबी से अहमदाबाद के लिए कुल तीन उड़ानें हैं।

इसमें से कुल 2,451 भारतीय नागरिकों ने कुवैत से अहमदाबाद, कन्नूर, कोच्चि और लखनऊ के लिए उड़ान भरी। 549 नगरिकों ने दुबई से कन्नूर और कोचीन के लिए, 544 नागरिक अबू धाबी से अहमदाबाद, कन्नूर और कोच्चि पहुंचे, 541 नागरिक मस्कट से कन्नूर और लखनऊ, 528 भारतीय नागरिक दोहा से कन्नूर और बेंगलुरु और 351 नागरिक दम्मम से कन्नूर और लखनऊ पहुंचे।

कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी है। कोरोना वायरस महामारी के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए 7 मई से वंदे भारत मिशन शुरू हुआ था। यह मिशन अपने तीसरे चरण में है। मिशन का तीसरा चरण 11 जून से शुरू हुआ है। इसके तहत 191 फीडर उड़ानों सहित 550 उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button