ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
देश

सिद्धारमैया ने कर्नाटक सरकार से कहा, राज्य के हर अस्पताल में मु्फ्त में कोरोना का इलाज

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने निजी अस्पतालों में कोरोना वायरस (COVID-19) के इलाज के लिए वर्तमान राज्य सरकार की दरों की आलोचना की। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में रोगियों का नि: शुल्क इलाज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना के इलाज के लिए दरें तय कर दी हैं। मौजूदा दरें लोगों को चौंकाने वाली हैं।

राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए सिद्धारमैया ने कहा, ‘सरकार द्वारा तय की गई इन दरों का भुगतान लोग प्रतिदिन कहां कर सकते हैं? इन दरों को देखकर लोगों में मायूसी हो सकती है। इससे यह सवाल उठता है कि क्या सरकार लोगों के मुद्दों के प्रति संवेदनशील है।’

येदियुरप्पा सरकार को सिद्धारमैया का सुझाव

सिद्धारमैया ने आगे सुझाव देते कहा कि येदियुरप्पा सरकार को तुरंत मुफ्त उपचार की घोषणा करनी चाहिए और एक स्टैंडर्ड ट्रिटमेंट प्रोटोकॉल बनाना चाहिए। सरकार को निरंतर निगरानी रखने के लिए विशेषज्ञों का एक पैनल नियुक्त करना चाहिए कि क्या उपचार सही तरीके से किया जा रहा है और एक ऐसा वातावरण बनाया जाए जहां जनता चिंता से मुक्त हो।

कर्नाटक में अब तक 9,721 मामलों की पुष्टि

समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार कर्नाटक में मंगलवार को कोरोना वायरस के 322 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9,721 हो गई और कोरोना संक्रमित 150 लोगों की मौत हो गई है। अब तक, 6,004 लोग ठीक हो गए हैं।

भारत में पिछले 24घंटे में कोरोना वायरस के 15,968 नए मामलों की पुष्टि

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24घंटे में कोरोना वायरस के 15,968 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 465 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,56,183 है। इनमें से 1,83,022 सक्रिय मामले हैं। 2,58,685  मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं और 14,476 लोगों की मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button