अमेरिका में कोविड-19 के हालात ‘चरम’ पर होने से WHO का इनकार

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization, WHO) का कहना है कि अमेरिका में कोविड-19 है लेकिन अभी यह सामान्य रूप में है इसे महामारी का चरम नहीं कह सकते। संगठन के एक्सपर्ट ने कहा कि अमेरिका के राज्यों में कोविड-19 महामारी का स्तर अधिक नहीं है। हालांकि अमेरिका के कुछ इलाकों में आने वाले समय में महामारी के कारण मौत जारी रहेगी।
WHO हेल्थ इमर्जेंसी प्रोग्राम के एक्जीक्यूटीव डायरेक्टर, माइकल रयान ने कहा, ‘अमेरिका के हालात को देखते हुए इसका वर्गीकरण मैं सामान्य कैटेगरी में करता हूं और सेंट्रल व लैटिन अमेरिका में भी संक्रमण के मामले हैं पर अभी यह भी सामान्य कैटेगरी में ही है इस हालात को महामारी का चरम नहीं कहा जा सकता है। बुधवार को जेनेवा में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह बात कही।
WHO प्रमुख टेड्रोस अधोनम घेब्रेयसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus ) ने कहा कि अगले सप्ताह तक दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा एक करोड़ तक जा सकता है। WHO का यह भी कहना है कि इस मामले में ब्रिटेन का टेस्ट सिस्टम सक्षम है जो रोगियों का सही टेस्ट कर सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण मामले में लैटिन अमेरिका दुनिया के नए केंद्र के तौर पर उभरा है जहां मरने वालों का आंकड़ा एक लाख को पार कर रहा है वहीं ब्राजील में 54 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने जारी किया है।
दुनिया भर के संक्रमण के मामलों में से एक चौथाई 23 लाख से अधिक मामले अमेरिका में है। महामारी के कारण मरने वालों में भी सबसे अधिक अमेरिका की हिस्सेदारी है जो एक लाख 21 हजार से अधिक हो चुकी है।
डॉ रयान ने बताया कि अमेरिका में महामारी का अभी सामान्य रूप ही है। पिछले सप्ताह के दौरान संक्रमण के मामलों में 25 से 50 फीसद वृद्धि दर्ज की गई है। इससे पता चलता है कि कई देशों में महामारी अपने चरम पर नहीं है और यहां अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन ही है।





