ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
देश

Tamilnadu Custodial Death: तमिलनाडु के इस मुद्दे पर भड़के प्रियंका चोपड़ा समेत ये स्टार, ऐसे की आलोचना

नई दिल्ली। तमिलनाडु में पुलिस हिरासत में पिता और पुत्र की कथित रूप से हुई मौत के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग काफी गुस्से में हैं। सोशल मीडिया पर अब जयराज और उनके बेटे फेनिक्स को न्याय दिलवाने को लेकर ट्वीट कर रहे हैं। मद्रास हाईकोर्ट ने भी इस मामले में पुलिस से जवाब मांगा है और सोशल मीडिया के अलावा सड़कों पर भी लोग इसका विरोध कर रहे हैं। अब बॉलीवुड भी इस घटना की आलोचना कर रहा है और न्याय की अपील कर रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा समेत तापसी पन्नू, रितेश देशमुख, वीर दास आदि कई सेलेब्स ने भी इस घटना को अमानवीय बताते हुए न्याय की मांग की है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘जो मैंने सुना, उससे पूरी तरह हिल गई हूं। किसी के साथ भी ऐसी जघन्या नहीं की जानी चाहिए, चाहे उसने कोई भी क्राइम किया हो। दोषियों को सजा जरूर देनी चाहिए। हमें तथ्यों की जरूरत है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि परिवार पर क्या बीत रही है। प्रार्थना कर रही हूं और हिम्मत दे रहीं हूं। हमें अपनी सामूहिक आवाज़ का उपयोग करने की आवश्यकता है

इनके अलावा कई सेलेब्स ने उनके खिलाफ आवाज उठाई है। स्टार्स ने इस खबर की निंदा करते हुए पुलिस की इस हरकत को अमानवीय बताया और कहा इस पिता-पुत्र के गुनाहगारों को सजा मिलनी चाहिए। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग #JusticeforJayarajAndFenix के साथ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जयराज और उनके बेटे फेनिक्स को 19 जून को लॉकडाउन के दौरान अपने मोबाइल एसेसरीज की दुकान को खुला रखने के कारण पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए उठाया गया था। हिरासत में रहने के दौरान पुलिस ने उनके साथ क्रूरता की जिससे उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button