ब्रेकिंग
Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग...
खेल

कोरोना से पाकिस्तानी ऑलराउंडर बुरी तरह परेशान, दूसरा टेस्ट निगेटिव आने के बाद हुए पॉजिटिव-Report

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी ही रहती है। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के कोरोना टेस्ट की वजह से बोर्ड चर्चा में है। दरअसल मंगलवार को पीसीबी ने इस बात की जानकारी दी थी कि इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाले 29 में से 10 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हैं। बुधवार को मोहम्मद हफीज ने सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया कि वह पॉजिटिव नहीं हैं पीसीबी की रिपोर्ट गलत थी। अब दोबारा कराए गए जांच में उनके वापस से पॉजिटिव आने की खबर है।

हफीज को पहले कोरोना पॉजिटिव फिर नेगेटिव और अब दोबारा को रिपोर्ट के पॉजिटिव आने से काफी संशय का माहौल बन गया है। पाकिस्तानी ऑलराउंडर के कोरोना संक्रमण के तीसरे रिपोर्ट से पॉजिटिव आने के बाद अब उनके उपर पीसीबी अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है क्योंकि उन्होंने बोर्ड के टेस्टिंग प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है।

पीसीबी द्वारा इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाले 29 खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसने पहले राउंड में खिलाड़ियों के साथ 12 स्पोर्ट स्टाफ भी थे। हफीज की रिपोर्ट 9 बाकी खिलाड़ियों को साथ कोरोना पॉजिटिव आई थी। पीसीबी ने इस बात की जानकारी खुद दी थी कि टीम के 9 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

रिपोर्ट की जानकारी देन के एक दिन बाद ही हफीज ने सोशल मीडिया पर इस बात को शेयर किया कि उन्होंने निजी जांच करवाया था जिसमें वो स्वस्थ पाए गए हैं उनको कोरोना संक्रमण नहीं हुई है। पीसीबी हफीज कि इस बात के बेहद नाराज हुआ क्योंकि उन्होंने क्वारंटाइन में जाने के मना कर दिया था।

हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक शौकत खानुम मेमोरियल हॉस्पिटल जहां पाकिस्तान की टीम के सभी खिलाड़ियों कोरोना सैंपल का टेस्ट किया गया था वहां दोबारा से हफीज के सैंपल की जांच की गई और इस बार भी वो पॉजिटिव ही पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button