ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

टिड्डियों के आतंक पर केंद्र सरकार ने कहा, तीन राज्यों के कृषि विभाग की टीमें रख रहीं हैं नजर

नई दिल्ली। फसलों को नुकसान पहुंचाने वाली टिड्डियों के दल के दिल्ली के बाहरी इलाके में प्रवेश के बीच केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि राजस्थान से और दलों को हरियाणा और उत्तर प्रदेश में इन्हें रोकने के लिए चल रहे अभियान में तैनात किया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि टिड्डियों का दल दिन भर उड़ता रहता है और शाम को अंधेरा होने के बाद ही रुकता है। जमीन पर उन्हें नियंत्रित करने के लिए दल लगातार उन पर नजर बनाए हुए हैं और जब एक बार वो रुक जाएंगी तो उन्हें काबू में करने के लिए बड़ा अभियान चलाया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश में नियंत्रण दलों को सतर्क कर दिया गया है।

नियंत्रित करने के लिए चलाया जा रहा है अभियान

मंत्रालय ने कहा कि राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में उन्हें नियंत्रित करने के लिए अभियान चल रहा है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘राजस्थान से कुछ और नियंत्रण दलों को हरियाणा और उत्तर प्रदेश में टिड्डी नियंत्रण कार्यो में मदद करने के लिए भेजा जा चुका है।’

मंत्रालय ने कहा कि राजस्थान, हरियाणा और उप्र के राज्य कृषि विभागों, स्थानीय प्रशासनों और केंद्रीय टिड्डी चेतावनी संगठन के अधिकारियों के दलों द्वारा टिड्डियों के झुंडों के सभी समूहों पर नजर रखी जा रही है और नियंत्रण कार्य जारी है।

टिड्डियों से प्रभावित राज्यों और किसानों की मदद करे केंद्र : राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के कई प्रदेशों में टिड्डियों से हुए फसलों के नुकसान को लेकर शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को संबंधित राज्यों एवं किसानों की मदद करनी चाहिए। कांग्रेस नेता ट्वीट किया है, टिड्डी दल ने हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में फसल को नष्ट कर दिया है। भारत सरकार को राज्यों और इस समस्या के कारण नुकसान उठाने वाले किसानों की मदद करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button