ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
देश

गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री शंकर सिंह वाघेला कोरोना से संक्रमित, तीन-चार दिनों से आ रहा था बुखार

गांधीनगर। राकांपा के पूर्व महासचिव एवं गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री शंकरसिंह वाघेला शनिवार को अपने आवास में सेल्फ क्वारंटाइन में चले गए। वह कोरोना वायरस के लिए हुई जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। तीन-चार दिनों से वह बुखार से पीडि़त थे। अपने समर्थकों के बीच बापू के नाम से मशहूर वाघेला ने सोमवार को शरद पवार की पार्टी के पदों के साथ ही प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वह अपनी जगह जयंत पटेल को नेता बनाए जाने से दुखी थे।

वाघेला राज्यसभा चुनाव में राज्य में राकांपा के एकमात्र विधायक कांधाल जडेजा द्वारा व्हिप का उल्लंघन कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने पर वह नाराजगी जता चुके थे। पिछले कुछ दिनों से तेल के दामों में वृद्धि के खिलाफ वह आवाज बुलंद कर रहे थे। वाघेला 1996 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। बीते दिनों वाघेला ने प्रजा शक्ति मोर्चा के नाम से नई पार्टी का गठन किया था।

नई पार्टी के एलान के मौके पर उन्‍होंने कहा था कि वह आगामी विधानसभा उपचुनाव और स्‍थानीय निकाय चुनाव में अपने प्रत्‍याशी उतारेंगे। बीते कुछ दिनों से उनकी राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ अनबन चल रही थी। हालांकि अपने इस्‍तीफे में उन्‍होंने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार तथा महासचिव एवं पूर्वकेंद्रीय मंत्री प्रफुल्‍ल पटेल का आभार जताया था। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्‍होंने सौ से अधिक लोगों को चुनाव लडाया था लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाए थे।

उल्‍लेखनीय है कि गुजरात में आज शनिवार को 615 नए केस मिले जिसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,773 हो गई है। अब तक 1,790 लोगों की जान भी जा चुकी है। वहीं देश में बीते 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 18,522 नए मामले सामने आए हैं जबकि 384 लोगों की मौत हो गई है। इन आंकड़ों के साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,08,953 हो गई जबकि 15,685 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि अब तक 2,95,880 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ भी हुए हैं।

Related Articles

Back to top button