ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी का सोनिया पर तीखा हमला, कहा- भारत की पीठ पर घोंपा खंजर

कानपुर। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने भारत की पीठ में खंजर भोकने के लिए चीन से हाथ मिला लिया है। चीन से 20 लाख रुपये ले लिए। अमेठी में साइकिल फैक्ट्री के नाम पर जमीन लेकर राजीव गांधी फाउंडेशन को सौंप दी। ऐसा लेनदेन करना इस परिवार की फितरत है।

शनिवार शाम कानपुर व अवध प्रांत की वर्चुअल जनसंवाद रैली को नई दिल्ली से संबोधित करते हुए उन्होंने पहले तो केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, फिर गांधी परिवार पर सीधा हमलावर हुईं। कहा कि वह सोनिया गांधी से पूछना चाहती हैं कि हिंदुस्तान से आखिर ऐसा क्या बैर है जो उन्होंने दुश्मन से हाथ मिला लिया। चोरों से पैसा लिया और दस साल प्रधानमंत्री को रिमोट कंट्रोल से चलाया। प्रधानमंत्री राहत कोष का पैसा भी इस गांधी परिवार ने ही खाया। यही नहीं यूपीए सरकार के दौरान ऐसे दस्तावेज बनाए, जिससे लघु एवं सूक्ष्म उद्योग के 11 करोड़ लोग नौकरी से हाथ धो बैठे।

उन्होंने कहा, मोदी-योगी राज में यह सब नहीं चलेगा। चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अमेठी में कांग्रेस की घड़ी बंद हो चुकी है और रायबरेली में भी परिणाम बदलने में भाजपा को देर नहीं लगेगी। इससे पहले उन्होंने जनरल मानेकशॉ और बंकिम चंद्र चटर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया। कहा कि कांग्रेस का जनता से संवाद नहीं है और जनसंवाद ही भाजपा की ताकत है।

उधर, लखनऊ के मंच से डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रैली को संबोधित किया। कहा कि आत्मनिर्भर उप्र योजना का प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री शुभारंभ कर चुके हैं, जिसमें सवा करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा। दिल्ली के मंच पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन और लखनऊ के मंच पर जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश तिवारी, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, बृजेश पाठक, कमल रानी वरुण आदि थे।

अलग-अलग माध्यमों से सुनी गई भाजपा की रैली

भाजपा की क्षेत्रीय वर्चुअल रैली में कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी का संबोधन सुनने को भाजपाइयों ने कई तरह के इंतजाम किए थे। यह भाषण सोशल मीडिया से वायरल किया गया। फेसबुक व ट्वीटर पर लाइव चलाया गया। जगह-जगह भाजपाइयों ने एकत्र होकर भी यह भाषण सुना। बताया कि 1.23 लाख लोगों ने फेसबुक लाइव, यूट्यूब , ट्वीटर लाइव एवं जूम एप से संबोधन सुना।

Related Articles

Back to top button