ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

असम में कोरोना के 327 नए मामले दर्ज, गुवाहाटी में 14 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन लागू

गुवाहाटी। असम में रविवार को 327 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7,492 तक पहुंच गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने इसकी जानकारी दी है। नए 327 मामलों में से, 195 केस गुवाहाटी से दर्ज किए गए हैं।

ताजा रिलीज के मुताबिक राज्य में 2,390 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 5,088 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश में कोरोना से 11 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है।

असम में 14 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन लागू

राज्य में कोरोना के मामलों में वृद्धि होते देख गुवाहाटी में 14 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। यहां रविवार से लॉकडाउन लागू किया गया है। बता दें कि राज्य में दर्ज नए कोरोना मामलों में से सबसे ज्यादा केस यहीं के हैं।

Related Articles

Back to top button