ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

LAC मुद्दे पर मायावती का BJP को समर्थन, प्रियंका गांधी ने कहा-अघोषित प्रवक्ता बने हैं कुछ विपक्षी ने

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव के मामले में केंद्र सरकार का समर्थन करने को लेकर बसपा प्रमुख मायावती पर सोमवार को निशाना साधा और कहा कि वह पहले ही कह चुकी हैं कि कुछ विपक्षी नेता भाजपा के ‘अघोषित प्रवक्ता’ बन गए हैं।

मायावती के ताजा बयान को लेकर प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘ मैंने कहा था कि कुछ विपक्ष के नेता भाजपा के अघोषित प्रवक्ता बन गए हैं, जो मेरी समझ से परे है।’’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘इस समय किसी राजनीतिक दल के साथ खड़े होने का कोई मतलब नहीं है। हर हिंदुस्तानी को हिंदुस्तान के साथ खड़ा होना होगा, हमारी सरजमीं की अखंडता के साथ खड़ा होना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो सरकार देश की सरज़मीं को गँवा डाले, उस सरकार के ख़िलाफ़ लड़ने की हिम्मत बनानी पड़ेगी।’’ गौरतलब है कि बसपा प्रमुख मायावती ने लद्दाख में भारत और चीन के बीच चल रहे गतिरोध के बीच सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी रक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर हमेशा केंद्र सरकार के साथ खड़ी हुई है, चाहे किसी भी दल की सरकार रही हो।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रियंका के उस बयान का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए कांग्रेस पर प्रहार भी किया जिसमें कांग्रेस महासचिव ने इशारो-इशारों में बसपा को भाजपा का ‘अघोषित प्रवक्ता’ कहा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं अन्य पार्टियां समय-समय पर अपने स्वार्थ के हिसाब से बसपा पर इस तरह के गलत आरोप लगाती रही हैं।

Related Articles

Back to top button