ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
विदेश

कराची स्टाक एक्सचेंज पर हमले को लेकर इमरान खान ने दिया बेतुका बयान, भारत पर मढ़ा दोष

इस्लामाबाद। कराची में स्टाक एक्सचेंज पर सोमवार को हुए हमले से बौखलाए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने संसद में यह मामला उठाया और दोष भारत पर मढ़ा। चंद दिनों पहले संसद में ही अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को शहीद बताने वाले इमरान ने कहा कि जो कुछ मुंबई में हुआ था उसका वे (भारत) बदला लेना चाहते हैं। हमें कोई संदेह नहीं है कि यह भारत ने कराया है।

इमरान खान ने कराची आतंकी हमले के दौरान मारे गए एक पुलिस सब इंस्पेक्टर और तीन सुरक्षा गार्ड्स को पाकिस्तान का हीरो करार दिया। इमरान ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत ने हमें अस्थिर करने के लिए योजना बनाई थी लेकिन जवानों ने कुर्बानियां देकर बड़ी अनहोनी से बचा लिया। सोमवार को ही बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी से संबंधित मजीद ब्रिगेड ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। चार हथियारबंद हमलावरों ने स्टाक एक्सचेंज में धावा बोल दिया था। इस दौरान चारों हमलावरों समेत 11 लोग मारे गए थे।

भारत ने पाक विदेश मंत्री के बयान को बकवास करार दिया 

पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी इमरान जैसा ही दावा किया था, जिसे भारत ने सख्त शब्दों में खारिज कर दिया था। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने इसे बकवास बताते हुए कहा था कि पाकिस्तान के विपरीत भारत को दुनिया में कहीं भी इस तरह के हमलों की निंदा करने में कोई हिचक नहीं है।

बीएलए ने कहा-निशाने पर पाकिस्तान-चीन

कराची में हुए हमले की जिम्मेदारी लेने वाले अलगाववादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन (बीएलए) आर्मी ने कहा है कि हमारा उद्देश्य पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और चीन को निशाना बनाना था। चीनी कंपनियों के पाकिस्तानी स्टाक एक्सचेंज में बड़े निवेश हैं। कराची में बीएलए का यह दूसरा बड़ा हमला है। इसके पहले संगठन नवंबर 2018 में चीनी वाणिज्य दूतावास को निशाना बना चुका है। सुरक्षा बलों के मुताबिक बीएलए की मजीद ब्रिगेड का गठन 2011 में किया गया था। संगठन को यह नाम पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के गार्ड रहे मजीद के नाम पर मिला है, जिसने बेनजीर की जान लेने की नाकाम कोशिश की थी।

Related Articles

Back to top button