ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मनोरंजन

Rani Chatterjee इस शख्स के कारण गुजर रही हैं डिप्रेशन से, कहा- ‘अब हिम्मत नहीं बची, मैं आत्महत्या कर लूं’

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस रानी चटर्जी ​भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। रानी चटर्जी ने मंगलवार को अपनी लाइफ से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। रानी चटर्जी ने सोशल मीडिशा पर पोस्ट के जरिए बताया कि वह बीते काफी समय से डिप्रेशन से गुजर रही हैं और अब हिम्मत नहीं बची है। यही नहीं रानी चटर्जी ने आत्महत्या करने की बात भी कही है। उन्होंने  अपनी इस हालत के पीछे कौन जिम्मेदार है उस शख्स के नाम का भी खुलासा अपनी पोस्ट में किया है।

अभिनेत्री रानी चटर्जी इन दिनों अपनी जिंदगी के बुरे दौर से गुजर रहे हैं। रानी चटर्जी ने मंगलवार को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर खुद के​ डिप्रोशन में होने की बात के साथ कई और बातें​ लिखी हैं। रानी चटर्जी ने लिखा, ‘मैं बहुत ज़्यादा अब डिस्ट्रब हो चुकी हूं अक्सर मैं स्ट्रॉन्ग बने रहने की और पोजिटिव बने रहने की बात करती हूं पर अब और नहीं हो पा रहा है ये आदमी कई सालों से मेरे बारे में ना जाने कितनी गंदी गंदी बाते फेसबुक पर लिख रहा है मैंने बहुत इग्नोर करने की कोशश की मैंने कई लोगो से बात की पर सबने कहा कि इग्नोर करो पर मै भी तो इंसान हू में मोटी हूं में बुढ़िया हू या में कोई काम करती हूं तो ये इतनी भद्दी बाते लिखता है लोग मुझे ये सब भेजते है और कहते है इग्नोर करो अब नहीं हो सकता इग्नोर।’

रानी ने आगे लिखा, ‘मैं कई सालों से इस बात को लेकर काफी परेशान हों चुकी हूं मानसिक तनाव से गुजर रही हूं ये शायद चाहता है कि में अपनी जान दे दू इसकी वजह से मेरी निजी ज़िन्दगी में बहुत तनाव है मैं #MumbaiPolice से ये मेरी रिक्वेस्ट है अगर मै कुछ कर लेती ही तो इसका जिममेदार वह शख्स होगा।​ मैंने साइबर सेल में भी इसकी शिक़ायत की थी पर वहा पर कहा गया कि इसने मेरा नाम नहीं लिखा है पर में जानती हूं ये सिर्फ मेरे लिए लिखता है इसके ऐसे पोस्ट पर लोग मेरा नाम लिख कर गंदी गंदी गालियां लिखते है और ये उसके मज़े लेता है मैं हताश हो चुकी हूं अब हिम्मत नहीं बची या तो मैं आत्महत्या कर लू क्योंकि मैं बहुत बुरे डिप्रेशन से गुजर रही हू इसकी वजह से कई सालो से। अब और नहीं होता बरदाश्त…।’

Related Articles

Back to top button