ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

सोनिया, राहुल के खिलाफ सवाल खड़ा करने वाले कांग्रेस को कमजोर करना चाहते हैं : अधीर

कोलकाताः कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को पार्टी के उस खेमे पर निशाना साधा जिन्होंने नेतृत्व पर सवाल खड़ा किया है। चौधरी ने कहा कि यह कांग्रेस को कमजोर करने का ”जानबूझकर किया गया प्रयास” है और इस बात पर जोर दिया कि पार्टी गांधी परिवार के सुरक्षित हाथों में है।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने कहा कि लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व पर नि:संदेह विश्वास है और पार्टी अध्यक्ष के ”पद के साथ कोई और न्याय नहीं कर सकता है।” कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य चौधरी ने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में उन्हें अपना समर्थन जताया।

गौरतलब है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक से एक दिन पहले रविवार को सोनिया गांधी को 23 वरिष्ठ नेताओं की ओर से पत्र लिखे जाने की जानकारी सामने आने के बाद पार्टी के भीतर एक सियासी बवंडर खड़ा हो गया और नेतृत्व के मुद्दे पर पार्टी दो खेमे में बंटी नजर आई। पार्टी का पूर्णकालिक और जमीनी स्तर पर सक्रिय अध्यक्ष बनाने एवं संगठन में ऊपर से लेकर नीचे तक बदलाव की मांग करने वाले इस पत्र की खबर सामने आने के बाद चौधरी की टिप्पणी सामने आयी है।

Related Articles

Back to top button