ब्रेकिंग
लुधियाना में हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा: धार्मिक भावनाएं ... लुधियाना के गांव बूथगढ़ में स्कूल जा रहे छात्र पर जानलेवा हमला: दस्तार खुलने पर की केसों की बेअदबी, ... पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तेज हुई सियासी हलचल: राजपुरा सीट से भाजपा टिकट की दावेदारी मे... रेवाड़ी के धारूहेड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: गैस सिलेंडर डिलीवरी करने आई पिकअप की चपेट में आने से 85... संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा में गरजे मंत्री अनिल विज: बोले— भारतीय संविधान की आत्मा 'हम भारत के... हिसार में टिकरी बॉर्डर जा रहे किसान नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका और हिरासत में लिया: किसान आंद... रोहतक में खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर खूनी वारदात: अंधाधुंध फायरिंग कर चार युवकों को ... पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में सरकारी धन के कथित गबन का बड़ा खुलासा: डाटा एंट्री ऑपरेट... गोहाना में पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़: दो बदमाशों को लगी गोली, बुलेट प्रूफ जैकेट ने ब... प्रदेश सरकार की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: गन्नौर के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश टिवाना तत्काल ...
मनोरंजन

सिद्धार्थ पिठानी से CBI की पूछताछ जारी, रिया को भेज सकती है समन

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में सीबीआइ जांच का आज चौथा दिन है। सीबीआइ एक बार फिर सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में पूछताछकर रही है। रविवार को भी सीबीआइ ने सिद्धार्थ पिठानी, रसोइया नीरज सिंह तथा घरेलू सहायक दीपेश सावंत से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की थी। ये तीनों लोग 14 जून को फ्लैट में मौजूद थे, जिस दिन सुशांत वहां मृत मिले थे। साबीआइ मामले में आज रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है।

वहीं, रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि रिया या उनके परिवार के किसी सदस्य को सीबीआई का समन नहीं मिला है। बता दें कि सीबीआइ अभी सुशांत के साथ रहने वाले लोगों एवं मुंबई पुलिस से ही जानकारियां इकट्ठी कर रही है। माना जा रहा है कि सीबीआइ अपना होमवर्क पूरा करने के बाद ही रिया को पूछताछ के लिए बुलाएगी, ताकि उससे सुशांत की संदिग्ध मौत से जु़ड़ा सच उगलवाया जा सके।

एक्शन मोड में सीबीआइ

सुशांत की मौत से संबंधित घटनाक्रमों को रीकंस्ट्रक्ट करने के लिए सीबीआइ टीम शनिवार को भी इन तीनों लोगों के साथ सुशांत के फ्लैट पर गई थी। जांच एजेंसी की एक अन्य टीम कूपर अस्पताल भी गई थी, जहां सुशांत का पोस्टमॉर्टम हुआ था। जबकि सीबीआइ की तीसरी टीम ने बांद्रा थाने में सुशांत प्रकरण की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। इसके पहले शुक्रवार को भी सीबीआइ अधिकारियों ने पिठानी और नीरज का बयान दर्ज किया था।

लॉक तोड़ने वाले को पता नहीं था, फ्लैट किसका है

सुशांत के कमरे का लॉक तोड़ने वाले रफीक शेख ने दो माहीने बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। रफीक ने कहा कि उसे कमरे के अंदर नहीं जाने दिया गया था और लॉक तोड़ने के बाद फीस देकर उसे विदा कर दिया गया था। उसने कहा कि उसने फीस के तौर पर दो हजार रुपये लिए और वहां से चला आया। उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि जिस कमरे का उसने लॉक तोड़ा, वह किसका था?

आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने का आरोप

उल्लेखनीय है कि बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत के पिता द्वारा पटना में दर्ज कराई गई एफआइआर को सीबीआइ को ट्रांसफर करने के सरकार के फैसले को बरकरार रखा था। एफआइआर में सुशांत की महिला मित्र रिया चक्रवर्ती तथा अन्य पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने का आरोप लगाया गया है। जबकि मुंबई पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था।

Related Articles

Back to top button