ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
मनोरंजन

ख़त्म हुआ इंतज़ार, इस दिन अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी ‘मिर्ज़ापुर 2’

नई दिल्ली। अमेज़न प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज़ मिर्ज़ापुर 2 का रिलीज़ डेट सामने आ गई है। अब फैंस के इस सवाल का जवाब मिल गया है कि मिर्ज़ापुर का दूसरा सीज़न कब आएगा? अमेज़न प्राइम वीडियो ने एक टीज़र जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि ‘मिर्ज़ापुर 2’ 23 अक्टूबर को स्ट्रीम होने वाली है। एक बार फिर लोगों को कालीन भइया का खौफ़ देखने को मिलने वाला है।

गूड्डू पंडित को चाहिए बदला

अमेज़न प्राइम वीडियो ने डेट की घोषणा के साथ एक टीज़र भी जारी किया। इसमें गूड्डू पंडित का नरेशन हैं। वह कहते हैं- दुनिया में दो किस्म के लोग होते हैं। एक ज़िंदा और एक मुर्दा और तीसरे होते हैं घायल। हमसे सब छीन लिए और हमें ज़िंदा छोड़ दिए। गलती किए।’ इसके साथ ही फैंस को मिर्ज़ापुर की टोन भी सुनने को मिलती है।

हाल ही में जारी किया था फैन वाला टीज़र

कुछ दिनों पहले इस बात का अहसास हो गया था कि जल्द मिर्ज़ापुर 2 के रिलीज़ डेट के बारे में घोषणा कर दी जाएगी। दरअसल, विजय राज की आवाज़ में एक टीज़र जारी किया गया था। इसकी शुरुआत में अली फज़ल के किरदार गूड्डू पंडित का बैक लुक नज़र आया था। वह झुक कर चलते नज़र आ रहे थे। इस वीडियो की आखिरी में विजय राज कहते हैं- ‘जल्द मिलेंगे… बहुत हुआ इंतज़ार’। इसके एक दिन बाद अमेज़न प्राइम वीडियो ने एक ऑनलाइन इवेंट का आयोजन करवाया, जिसमें फैंस से आखिरी बार सवाल पूछने को कहा गया।  कुछ समय बाद अमेज़न प्राइम वीडियो ने बताया कि 24 अगस्त को मिर्ज़ापुर 2 के रिलीज़ डेट के बारे में बता दिया जाएगा।

लीड रोल में पंकज त्रिपाठी और अली फज़ल

अमेज़न प्राइम वीडियो की इस वेब सीरीज़ में पंकज त्रिपाठी और अली फज़ल लीड रोल में हैं। पिछले सीज़न में पंकज त्रिपाठी ने अपने कालीन भइया के किरदार से सबका दिल जीत लिया था। वहीं, अली फज़ल गूड्डू पंडित के किरदार में नज़र आए। मुन्ना त्रिपाठी का किरदार दिव्येंदु शर्मा, बीना त्रिपाठी का किरदार रशिका दुग्गल और गोलू गुप्ता का किरदार श्वेत्रा त्रिपाठी निभा चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button