ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्... मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने स... देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का ... 'डांट से सटक गया था दिमाग', पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिल... मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंध... दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर क्यों हुआ दूसरे नंबर पर, समाजसेवी श्रीकृष्ण राय पुरोहित ने गिनाई कमियां
देश

राहुल गांधी के आरोपों पर बैठक में भड़के सिब्बल और आजाद, कांग्रेस के अंदर लेटर बम पर मचा बवाल

नई दिल्ली। पार्टी में नेतृत्व को लेकर कांग्रेस की कार्य समिति की बैठक जारी है। एक तरफ जहां इस बैठक में सोनिया गांधी ने पार्टी नेतृत्व से हटने की पेशकश की तो दूसरी ओर कांग्रेस के 23 नेताओं द्वारा सोनिया गांधी को लिखी गई चिट्ठी का मुद्दा भी इस बैठक में उठाया गया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस चिट्ठे को लिखे जाने की टाइमिंग पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस बैठक के दौरान आरोप लगाया है कि जिन्होंने ऐसे वक्त चिट्ठी लिखी है वो भारतीय जनता पार्टी यानि भाजपा से मिले हुए हैं।

इसके बाद राहुल गांधी के इन आरोपों पर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने राहुल गांधी को जवाब दिया। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने बैठक के दौरान ही ट्वीट कर लिखा कि राहुल गांधी कहते हैं कि हम भाजपा से मिले हुए हैं। हमने पिछले 30 सालों ने कभी भी किसी मुद्दे पर बीजेपी के पक्ष में बयान नहीं दिया। फिर भी हम भाजपा से मिले हुए हैं। उन्होंने साथ ही ट्वीट में लिखा कि मैंने राजस्थान हाईकोर्ट में कांग्रेस पार्टी का सही पक्ष रखा, मणिपुर में पार्टी को बचाया। फिर भी कहा जा रहा है कि हम भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं।

 

इसके अलावा बैठक में कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि अगर वह किसी भी तरह से भाजपा से मिले हुए हैं तो वह अपना इस्तीफा दे देंगे। आजाद ने साथ ही कहा कि चिट्ठी लिखने की वजह कांग्रेस की कार्यसमिति थी।

इससे पहले राहुल गांधी ने आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में दिए अपने संबोधन के दौरान कहा कि यह लेटर भेजने के लिए ऐसा वक्त क्यों चुना गया जब पार्टी मध्य प्रदेश और राजस्थान में लड़ाई लड़ रही थी। साथ ही सोनिया गांधी जी बीमार थीं, ऐसे वक्त पर ही चिट्ठी क्यों लिखी गई।

Related Articles

Back to top button