ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
खेल

टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले जेम्स एंडरसन की अब ये है नई मंजिल

नई दिल्ली। इंग्लैंड की टीम के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपने 600 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए हैं। मंगलवार 25 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम टेस्ट के पांचवें दिन विपक्षी टीम के कप्तान अजहर अली को कैच आउट कराकर 600वीं विकेट हासिल की। इंग्लैंड के 38 वर्षीय तेज गेंदबाज 600 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने के बाद संन्यास लेने के मूड में नहीं हैं। एंडरसन ने खुलासा किया कि इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने उन्हें 2020-21 में अगले एशेज तक खेलने के लिए कहा है।

जेम्स एंडरसन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है, “मैंने जो (रूट) से इस बारे में थोड़ी बात की है और उन्होंने कहा है कि वह मुझे ऑस्ट्रेलिया में टीम में रखाना पसंद करेंगे।” ऑस्ट्रेलिया में अगले साल इंग्लैंड को एशेज सीरीज खेलनी है। उन्होंने कहा है, “मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि मैं क्यों नहीं हो(ऑस्ट्रेलिया में) सकता। मैं हर समय अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मैं अपने खेल पर कड़ी मेहनत कर रहा हूं।”

उन्होंने आगे कहा है, “मैं गेंदबाजी नहीं कर रहा था और साथ ही मैं पूरे समर सीजन को पसंद करता था, लेकिन इस टेस्ट में, मैं वास्तव में इस बात को पसंद कर रहा था कि मुझे अभी भी इस टीम के साथ बने रहना चाहिए। जब तक मुझे लगता है कि मैं आगे खेल सकता हूं तो मुझे नहीं लगता कि मैंने इंग्लैंड के क्रिकेटर के रूप में अपने आखिरी टेस्ट मैच जीते हैं। क्या मैं 700 तक पहुँच सकता हूं? इसका जवाब है क्यों नहीं?”

एक तेज गेंदबाज के लिए इतनी ज्यादा उम्र में खेलना दुर्लभ है, लेकिन एंडरसन, जो अगले एशेज शुरू होने पर 39 साल के होंगे, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी योग्यता साबित करते रहेंगे। एंडरसन ने कहा है, “हम अभी भी टेस्ट चैम्पियनशिप में हैं। अभी भी हमारे आगे सीरीज है और जीतने के लिए टेस्ट मैच बाकी हैं। बस मुझे वाकई में दिलचस्पी है। मैं रोज ट्रेनिंग करता हूं।”

Related Articles

Back to top button