ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

हैदराबाद: शराब की जमाखोरी पर पुलिस सख्त, घर में छापा मार पकड़ी 918 बोतलें

हैदराबाद। शराब की जमाखोरी को लेकर आंध्र प्रदेश पुलिस के तेवर काफी सख्त दिखाई दे रहे हैं। 188 शराब की बोतलों के पकड़े गए वाहन चालक कि निशानदेही पर पुलिस ने एक घर में छापा मारकर काफी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद की। बरामद शराब की बोतलें एक शराब की दुकान के सेल्समैन और सुपरवाइजर की मिलीभगत से इस घर में जमा की जा रही थी। बरामद शराब का मूल्य 2 लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, कृष्णा जिले के गुडीवाड़ा शहर में 2,65,900 रुपये की 918 शराब की बोतलें जब्त की गई हैं।  कृष्णा जिला विशेष प्रवर्तन ब्यूरो एएसपी वकुल जिंदल ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “विश्वसनीय जानकारी के आधार पर, हमने बुधवार को गुडीवाड़ा शहर में एक बोलू सोमेश्वर राव को पकड़ा है, जो वाहन में 188 शराब की बोतलें लेकर जा रहे थे। हमें पता चला कि उन्होंने केवल एक दुकान से उन बोतलों को खरीदा है। हमने उनके घर पर छापा मारा और उनके घर पर 730 और बोतलें मिलीं है। कुल 918 बोतलें उनके कब्जे में मिली हैं। ”

साथ ही उन्होंने बताया कि सभी 918 बोतलों की कीमत 2,65,900 रुपये है। सभी बोतलों को जब्त कर लिया है। हमारी जांच के दौरान, हमें पता चला कि सोमेश्वर राव ने एक शराब की दुकान के सेल्समैन और सुपरवाइजर के साथ मिलीभगत की है। नियमों के अनुसार, केवल 3 एक व्यक्ति को बोतलें बेची जानी चाहिए, लेकिन राव को शराब की बोतलें बेचते समय सेल्समैन और सुपरवाइजर ने सभी नियमों का उल्लंघन किया।

Related Articles

Back to top button