ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

पुल का एक पिलर नदी में बहा, जान जोखिम में डाल निकल रहे लोग, प्रशासन मौन

छतरपुर: जिले के बमीठा थाना अंतर्गत ग्राम झमटुली रामघाट के पास बन्ने नदी के पुल का एक पिलर तेज बहाव में बह गया है। भारी बारिश होने के चलते गुरुवार को पुल दिनभर डूबा रहा पर आज सुबह जब पुल से पानी उतरा तब लोगों ने देखा कि पुल का पिलर गायब है और वह भारी बारिस और कमजोरी की वजह से बह गया है।

बता दें कि देवगांव देवरा रोड़ पर बना बन्ने नदी रामघाट के पास पुल बना हुआ है। पिलर बह जाने और होने के बाबजूद पुल कमजोर हो गया है जो किसी भी वक्क्त गिर सकता है। बावजूद इसके अब भी भारी वाहन एवं यात्रियों से भरे वाहन और लोग अपनी जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। स्थानीय शासन प्रशासन इनके निकलने पर रख नहीं लगा रहा और न ही वहां कोई सुरक्षा व्यवस्था है। और आवाजाही लगातार हो रही है। जिससे किसी भी वक्क्त कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

वाहनों के निकलने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है। उल्टा प्रशासन कान में रुई और आंखों में पट्टी बांधकर बेखबर बना बैठा है। शायद वह किसी बड़ी घाटना के इंतज़ार में है। और कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है।

Related Articles

Back to top button