ब्रेकिंग
PM Modi Europe Tour 2026: पीएम मोदी का 5 देशों का महादौरा, UAE से लेकर इटली तक दिखेगी भारत की धाक Indian Army & Navy: थल सेना और नौसेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ताकत बढ़ाने पर जो... कलकत्ता हाई कोर्ट में काला कोट पहनकर पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्टेटस पर उठाए सव... Defence Minister Rajnath Singh: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनाथ सिंह की हुंकार- दुश्मन को घर में घुसकर मार... Alirajpur Murder: आलीराजपुर में 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत... Maharashtra News: महाराष्ट्र में मंत्रियों के काफिले में 50% की कटौती, सीएम फडणवीस बुलेट से पहुंचे व... Voter List Revision 2026: दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक समेत 16 राज्यों में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ऐलान BRICS Foreign Ministers Meeting: जयशंकर का बड़ा बयान- सैन्य शक्ति और प्रतिबंध नहीं, संवाद से निकलेगा... Purnia Crime News: पूर्णिया के गैरेज में महिला से गैंगरेप, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार Delhi News: दिल्ली में अब हफ्ते में 2 दिन 'वर्क फ्रॉम होम', सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
देश

गोवंशों की मौतों पर टूटा विधायक का सब्र, रात से ही गोशाला में बैठे धरने पर, DM की भी नहीं सुनी

बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव नगला करण की गोशाला में लापरवाही के कारण हो रही गोवंशों की मौत पर आखिरकार क्षेत्र के विधायक के सब्र का पैमाना झलक गया और शुक्रवार की देररात ही विधायक गोशाला पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। क्षेत्र के ग्रामीण भी काफी समय से इसकी शिकायत विधायक से कर रहे थे। स्थानीय विधायक संजय शर्मा के धरने पर बैठने की सूचना पर प्रशासन के भी हाथ पांव फूल गए और एडीएम अन्‍य पुलिस अफसरों के साथ विधायक को मनाने के लिए गोशाला पहुंचे लेकिन विधायक टस से मस नहीं हुए। एडीएम ने विधायक से कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त करने की अपील की। लेकिन विधायक अपनी मांग पर अड़े रहे। विधायक रातभर ग्रामीणों के साथ गोशाला में जमे रहे।

वार्ता के दौरान डीएम संग तकरार

शनिवार की सुबह सात बजे डीएम रविन्‍द्र कुमार अन्‍य अधिकारियों के साथ गोशाला पहुंचे और वार्ता की। बातचीत के दौरान विधायक और डीएम के बीच तकरार शुरू हो गई, जिसके बाद डीएम वापस बुलंदशहर लौट गए। उधर, फिलहाल विधायक ग्राम प्रधान, पशु चिकित्सक, एडीओ पंचायत पर कार्रवाई की मांग को लेकर गोशाला में जमे हुए हैं।  बेसहारा गोवंश को रहने के लिए शुरू की गई गोशालाओं में अव्यवस्था के कारण लगातार गोवंश की मौत होने के मामले सामने आ रहे हैं। कई बार संबंधित पर कार्रवाई भी की गई, लेकिन सुधार होता नजर नहीं आ रहा है।

लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई की मांग

इसी लापरवाही के कारण औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला करण में भी कई गोवंश की मौत पिछले कुछ दिनों में हो चुकी है। ग्रामीणों की लगातार शिकायत पर विधायक अनूपशहर संजय शर्मा अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार की रात करीब 11 बजे गोशाला पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। यहां विधायक ने अधिकारियों को सूचना देकर गोशाला बुलाया। एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विधायक से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन विधायक लापरवाही के लिए जिम्मेदार ग्राम प्रधान, पशु चिकित्सक और एडीओ पंचायत पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

धरनास्‍थल पर बढ़ी समथकों की भीड़

विधायक को बहुत समझाने के बाद एडीएम प्रशासन वापस लौट आए। शनिवार की सुबह सात बजे डीएम रविंद्र कुमार खुद गोशाला पहुंचे और गोशाला का निरीक्षण करने के साथ विधायक से बातचीत की। इस दौरान कार्रवाई की बात पर दोनों के बीच तकरार शुरू हो गई, जिसके बाद डीएम वापस बुलंदशहर लौट गए। फिलहाल विधायक अपनी मांग को लेकर गोशाला में जमे हुए हैं और उनके समर्थकों की भीड़ भी बढ़ रही है।

इनका कहना है

लापरवाही और अनदेखी के कारण लगातार गोवंश की मौत हो रही है। पूर्व में भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण लापरवाही बढ़ती गई। गोवंश की मौत के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई होने तक हम गोशाला से नहीं हटेंगे।

– संजय शर्मा, विधायक अनूपशहर 

गोशाला में  गोवंश की मौत होने के मामले की जांच कराई जाएगी। विधायक से वार्ता कर समझाने का प्रयास किया गया। तकरार या नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है।

– रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी

Related Articles

Back to top button