ब्रेकिंग
Gurugram Crime News: गुड़गांव पुलिस लाइन के सामने स्काई वॉक पर युवक की हत्या, चोरी के विरोध में आरोप... Smriti Irani Haryana Visit: हरियाणा भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी का दो दिवसीय दौरा, पंचकूला में बैठकों... Hansi Wrestler Suicide Case: हांसी में 18 वर्षीय नेशनल मेडलिस्ट रेसलर ने लगाया फंदा, भिवानी के महावी... Haryana Vehicle Scrappage Policy: हरियाणा सरकार की पुरानी गाड़ियों को लेकर बड़ी अपील, 10-15 साल पुरा... Kaithal Road Accident: कैथल में दर्दनाक सड़क हादसा, पूर्व विधायक के दो पड़पौते समेत तीन युवकों की मौ... Bahadurgarh Crime News: बहादुरगढ़ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष की ब्रेजा कार चोरी, 7 मिनट में वारदात को ... Nayab Saini Sweden Visit: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की स्वीडन यात्रा, 4,000 करोड़ रुपये के निवेश सम... Nayab Saini Sweden Visit: सीएम नायब सैनी के स्वीडन दौरे पर 4,000 करोड़ रुपये के समझौतों पर हस्ताक्षर... Ranbir Gangwa Statement: हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- सुर्खियों में रह... Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज...
खेल

क्रिकेटर सुरेश रैना की बुआ की हालत गंभीर, पठानकोट में परिवार पर हुआ था हमला, फूफा की हो गई थी मौत

पठानकोट। पठानकोट के माधोपुर क्षेत्र के थरियाल गांव में अज्ञात हमलावरों ने सोये हुए परिवार पर हमला कर दिया। यह परिवार पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना की बुआ का परिवार था। हमले में सुरेश रैना के फूफा की मौत हो गई थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि रैना की बुआ की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। वह अभी भी अस्पताल में ही हैं। वहीं, यह पता चलने के बाद कि यह परिवार रैना का रिश्तेदार है इसके बाद पुलिस पर जांच का दवाब तो बना है, लेकिन अभी तक मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं।

घटना 19 अगस्त की है। पेशे से ठेकेदार अशोक कुमार का पूरा परिवार छत पर सोया हुआ था। लुटेरे मकान में घुसे और छत पर सोये परिवार हमला कर दिया। गहरी नींद और अचानक हमले से परिवार के सदस्य अपना बचाव भी नहीं कर सके। लुटेरों ने तेजधार और रॉडनुमा हथियारों से बुरी तरह वार किए। जख्मियों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। वारदात में सुरेश रैना के फूफा और परिवार के मुखिया अशोक कुमार (58) की मौत हो गई थी। जबकि हादसे में उनकी बुआ 55 वर्षीय पत्नी आशा देवी एवं उनके बेटे 32 साल के कौशल कुमार और 24 साल के अपिन कुमार सहित सास मृतक की 80 वर्षीय माता सत्या देवी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से सास सत्या देवी और अपिन कुमार स्वस्थ होकर घर लौट आए हैैं।

वारदात के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। मकान के हर कोने की बारीकी से जांच की गई और साक्ष्य जुटाए गए। जांच में पाया गया है कि मृतक अशोक कुमार की चेक बुक और अन्य कागजात घर से कुछ दूरी पर मिले हैं। पुलिस टीम ने हमलावरों की पहचान के लिए डॉग स्कवायड की मदद से बारीकी से छानबीन की, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है।

सुरेश रैना के भाई दिनेश रैना ने फोन पर बातचीत में बताया कि इतने दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। दिनेश ने कहा कि इस घटना से पूरा परिवार स्तब्ध है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि आरोपितों को तुरंत पकड़ कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। दिनेश ने कहा कि पठानकोट के गांव थरियाल से उनके रिश्तेदारों का भी उनको मदद के लिए फोन आया है।

Related Articles

Back to top button