ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सेहत में सुधार, जल्‍द हो सकतेे हैं डिस्‍चार्ज

नई दिल्‍ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जल्‍द ही अस्‍पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं। अमित शाह को सांस लेने में परेशानी होने के कारण एम्‍स में भर्ती किया गया था। अब डॉक्‍टरों से मिली जानकारी के अनुसार वह ठीक हो गए हैं। उन्‍हें अब जल्‍द से जल्‍द एम्‍स से छुट्टी मिल जाएगी।

एम्‍स के कोवि‍ड केयर सेंटर में हैं भर्ती

बता दें कि अमित शाह को एम्‍स के पोस्‍ट कोविड केयर वार्ड में भर्ती किया गया था। कुछ समय पहले शाह कोरोना से संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्‍हें गुरुग्राम के मेंदाता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्‍हें आराम हुआ। कोरोना को मात देने के बाद ही उन्‍हें कुछ अन्‍य तकलीफों के कारण फिर से अस्‍तपाल में भर्ती कराया गया। इस बाद उन्‍हें सांस लेने में तकलीफ और बदन में दर्द की शिकायत हो रही थी इस कारण उन्‍हें एम्‍स के पोस्‍ट कोविड केयर वार्ड में ट्रीटमेंट के लिए भर्ती कराया गया था। हालांकि अब डॉक्‍टरों की रिपोर्ट के मुताबिक वह पहले से काफी बेहतर हैं। शाह के स्वास्थ्य में काफी सुधार है। संस्थान के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है

दो अगस्‍त को कोरोना की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

अस्पताल से ही मंत्रालय का कामकाज भी कर रहे हैं। गृह मंत्री की दो अगस्त को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्‍हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, 14 अगस्त को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद उन्‍हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। लेकिन एक बार फिर से तकलीफ महसूस होने पर दुबारा से उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी कोरोना की जांच जब हुई तब रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। एम्स में भर्ती होने के पर उनकी कोविड-19 जांच की गई थी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। उन्हें कोविड-19 बीमारी के बाद की देखभाल के लिए एम्स में भर्ती किया गया है।

Related Articles

Back to top button