ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
विदेश

चीनी उकसावे को शांत करने के लिए अमेरिका ने दिया एकमात्र यह विकल्प, भारत को आएगा नापसंद!

वाशिंगटन। भारत और चीन के बीच एक लंबे समय से तनातनी चल रही है। कई बार चीन सीमा पर भारत को उकसाने वाला कदम उठा चुका है और तो और वह झड़पों को भी अंजाम दे चुका है। इसको लेकर अमेरिका भी सतर्क है और अपनी नजर दोनों देशों के बीच चल रही गरमा-गरमी पर टिकाई हुई है। हालांकि, जहां अमेरिका को हर वक्त भारत के पक्ष में बयान देते देख गया है, वहीं अब अमेरिका की तरफ से चीन से समझोते के नजरिय में बड़ा बयान आया है। लाजमी है कि यह भारत को नागवार गुजरेगा, क्योंकि हाल ही में गलवन घाटी में चीन द्वारा शुरू की गई हिंसक झड़प में भारत ने अपने 20 जवान खो दिए थे। अमेरिका के राज्य विभाग के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका भारत-चीन सीमा पर स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद कर रहा है। विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि चीन के उकसावे को रोकने का एकमात्र तरीका बीजिंग के साथ खड़ा होना है

प्रवक्ता ने एएनआई को बताया, ‘जैसा कि सेक्रेटरी पोम्पियो ने कई मौकों पर कहा है, बीजिंग द्वारा स्पष्ट रूप से आक्रामक तरीके से काम करना एक परेशान करने वाली बात है। घरेलू और विदेश दोनों ही मोर्चों पर यह गंभीर बात है।’ उन्होंने आगे कहा कि ताइवान स्ट्रेट से शिनजियांग तक, दक्षिण चीन सागर से हिमालय तक, साइबर स्पेस से लेकर अंतर्राष्ट्रीय संगठनों तक, हम एक ऐसी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ काम कर रहे हैं जो अपने ही लोगों को दबाना चाहती है और अपने पड़ोसियों को धमकाना चाहती है। यह टिप्पणी भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा मंगलवार को पूर्वी लद्दाख के चुमार के सामान्य क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के भारतीय हिस्से में घुसने के चीनी सेना के प्रयास को नाकाम करने के बाद आई है।

Related Articles

Back to top button