ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
खेल

अमेरिका के साथ व्यापार समझौता के लिए भारत तैयार, जानिए कब हो सकती है ट्रेड डील

नई दिल्ली। अमेरिका के साथ शुरुआती व्यापार समझौता करने के लिए भारत तैयार है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समझौते कब होगा, इसका समय क्या रहेगा यह निर्णय अमेरिका के वाणिज्य मंत्री पर है। गोयल ने कहा कि भारत अमेरिका के साथ समझौते को लेकर लगातार बातचीत कर रहा है। मंत्री ने कहा कि उनके और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) रॉबर्ट लाइटहाइजर के बीच शुरूआती व्यापार समझौते से संबद्ध लगभग सभी मसलों को सुलझा लिया गया है।

पीयूष गोयल ने कहा, ‘मैंने हाल में ही व्यापार प्रतिनिधि लाइटहाइजर से बातचीत की है और हम दोनों इस बात पर सहमत हैं कि हम अमेरिकी चुनाव से पहले या उसके तुरंत बाद समझौता कर सकते हैं। पूरा पैकेज लगभग तैयार है और अगर अमेरिका में स्थानीय राजनीतिक स्थिति अनुमति दे तो किसी भी समय उसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। जिस बात पर हमारी सहमति बनी है, उस पर मैं कल समझौता करने के लिए तैयार हूं। मैंने इस बारे में निर्णय लेने की जिम्मेदारी बॉब (अमेरिका के वाणिज्य मंत्री विलबर रॉस) पर छोड़ दी है।’

ट्रंप की भारत यात्रा में हस्ताक्षर क्यों नहीं हुए इस पर गोयल ने कहा कि यह बात अमेरिका-भारत रणनीतिक भागीदारी मंच के बोर्ड सदस्य और मास्टरकार्ड के सीईओ अजय बंगा के साथ बातचीत में कही गई। उन्होंने कहा कि आदर्श रूप से समझौते पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की फरवरी में भारत यात्रा के दौरान दस्तखत हो सकते थे। लेकिन उसे उस समय अंतिम रूप दिया जाना था। उसके तुरंत बाद कोविड-19 महामारी की समस्या से घिर गए

पीयूष गोयल ने कहा कि व्यापार वार्ता जटिल समझौता होता है और कोई भी इसको लेकर लापरवाह नहीं हो सकता। मंत्री ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर मेरा मानना है कि यह व्यापार समझौता आधार के रूप में काम करेगा और हमारे रिश्तों को और मजबूत बनाएगा।

Related Articles

Back to top button