ब्रेकिंग
UP Politics News: CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बोले- निष्पक्षता खो चुका है चुनाव आयो... Delhi News: अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी के बाद अजिंक्य शिंदे संभालेंगे CJP मूवमेंट की कमान, जानिए कौन ... Jharkhand News Update: चांडिल में पुलिस को खुली चुनौती, अपराधियों ने घर में घुसकर लूटा सोना-चांदी Jharkhand News Update: नेमरा में दिवंगत रूपी सोरेन का श्राद्ध कर्म, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और सांसद... Jharkhand Politics: महिला मोर्चा का प्रदर्शन और पुलिस से झड़प, कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने Jharkhand Politics: मैथन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, अवैध कोयला खनन और डीजीपी की पोस्टिंग ... Navratri 2026 Special: मैहर में धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त, मांस-मछली की दुकानों... Chhindwara Land Rights: प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हैं WCL भूमि पर रहने वाले लोग, विधायक ने उठ... MP Farmers Protest: मंदसौर में लोड शेडिंग के खिलाफ किसानों ने घेरे बिजली ग्रिड, ढोल बजाकर जताया विरो... Gorakhpur 308 Wheel Truck: उत्तर प्रदेश में आया 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक, बेल्जियम से आए बॉयलर ...
देश

पक्षियों से राफेल को खतरा! कबूतर उड़ाने वालों को नोटिस- होगी कड़ी कार्रवाई

अंबाला एयरबेस में तैनात लड़ाकू विमान राफेल की सुरक्षा को देखते हुए एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह ने हरियाणा के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखी है। एयर मार्शल मानवेंद्र ने चिट्ठी में राफेल विमानों की सुरक्षा पर वहां उड़ने वाले पक्षियों को खतरा बताया और कार्रवाई की मांग की। वहीं एयर मार्शल की चिट्ठी के बाद शहरी निकाय निदेशालय ने वायुसेना के बेस के आसपास के 10 किलोमीटर के दायरे में कबूतर उड़ाने वाले लोगों को नोटिस जारी किया है और कहा कि अगर कबूतर उड़ाए गए तो कार्रवाई होगी।

वहीं इससे पहले हरियाणा के अंबाला में अधिकारियों को भारतीय वायुसेना स्टेशन को उड़ाने की एक धमकी भरी चिट्ठी मिली थी जिसके बाद अधिकारियों ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एहतियात के तौर पर अंबाला स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि यह चिट्ठी एक छलावा लगता है और कुछ बदमाशों की करतूत प्रतीत होता है। बता दें कि फ्रांस से आए पांचों राफेल विमानों को अंबाला एयरबेस पर तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button