ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

भारत विरोधी प्रदर्शन के लिए नेपाल को फंडिंग कर रहा चीन, सीमा पर खुफिया एजेंसियों का अलर्ट

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच लद्दाख सीमा पर तनाव जारी है। भारत-चीन के बीच बढ़ते तनाव के बाद चीन, भारत के पड़ोसी देश नेपाल का इस्तेमाल कर रहा है। लद्दाख सीमा पर जारी तनाव के बीच चीनी सरकार, नेपाल की कम्युनिस्ट सरकार के साथ मिलकर भारत-नेपाल सीमा पर भारत विरोधी प्रदर्शन के लिए फंडिंग कर रही है। इसको लेकर भारत की खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। बता दें कि भारत-नेपाल सीमा 1,700 किमी से अधिक तक फैली हुई है।

खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है, नेपाल में चीनी दूतावास ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्रों में भारत विरोधी प्रदर्शनों और इसके आयोजन के लिए 2.5 करोड़ रुपये (नेपाली रुपया) की वित्तीय सहायता प्रदान की है जो नेपाल के आंतरिक और राजनीतिक मामलों में भारत के हालिया सीमा विवादों और हस्तक्षेपों को उजागर करता है। चीन द्वारा हिमालय राष्ट्र पर अपना प्रभाव बढ़ाने के बाद भारत-नेपाल के बीच पिछले काफी समय से संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। हालांकि, भारत ने नेपाल के साथ हमेशा बेहतर और सहयोगी संबंध बनाए रखे हैं।

बता दें किभारत-चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नेपाल सरकार ने  बुधवार को अपनी सेना को लिपुलेख में भारतीय सेना की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा है। उत्तराखंड स्थित लिपुलेख भारत, नेपाल और चीन की सीमा को सीधे जोड़ता है। नेपाल के गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर यहां नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एनएपीएफ) को सतर्क रहने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button